×

Parineeti और Raghav की सगाई में Priyanka Chopra और CM केजरीवाल, लीक हुई VIP मेहमानों की लिस्ट

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा आज (13 मई) को दिल्ली में एक शाही कार्यक्रम में सगाई करने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनके फैंस सगाई की फोटो और वीडियो को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। लोगों में इस बात की भी चर्चा है कि इस सगाई में कौन-कौन शामिल होगा।


मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो सगाई की थीम बॉलीवुड बेस्ड होने वाली है। ऐसे में इस भव्य समारोह में बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों के साथ-साथ राजनीति के कई दिग्गज भी शिरकत करेंगे। जिसके लिए कई दिनों से तैयारी चल रही है। हालांकि, अब इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। परिणीति चोपड़ा एक प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री हैं जबकि राघव चड्ढा भी एक राजनीतिज्ञ बन गए हैं। ऐसे में इस सगाई में कई सेलेब्स शामिल हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति के करीबी दोस्त कहे जाने वाले करण जौहर सगाई समारोह में शामिल होने वाले हैं।


इसके अलावा परिणीति चोपड़ा की कजिन प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास भी अपनी बेटी मालती की सगाई में शामिल होने के लिए विदेश से भारत आ चुके हैं। इसके अलावा राघव के वीआईपी मेहमानों में सबसे ज्यादा चर्चा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की है। बताया जा रहा है कि सगाई समारोह में कुल 150 मेहमान शामिल हो सकते हैं।


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई का कार्यक्रम 13 मई को शाम 5 बजे शुरू होगा। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम की शुरुआत सुखमनी साहिब पथ और अरदास से होगी। दरअसल परिणीति और राघव दोनों ही काफी धार्मिक हैं ऐसे में वो बिना भगवान के आशीर्वाद के इस प्रोग्राम की शुरुआत नहीं करेंगे। रात में डिनर का कार्यक्रम होगा, जिसमें मेहमानों को बेहद शाही खाना परोसा जाएगा।