×

Priyanka Chopra पति और बेटी संग पहुंची मुंबई, बेटी को गोद में लेकर दिये पोज

 

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में अपनी बेटी मालती मैरी और पति निक जोनास के साथ मुंबई पहुंचीं। एक्ट्रेस बेटी मालती को गोद में लेकर एयरपोर्ट से बाहर निकलीं। उनकी एक झलक पाने के लिए एयरपोर्ट के बाहर लोगों की भीड़ लग गई।


खास बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा (प्रियंका चोपड़ा) ने बेटी को गोद में लेकर मीडिया के सामने एक से एक पोज दिए। इतना ही नहीं उन्होंने निक जोनस के साथ भी जमकर फोटोज क्लिक कराईं। प्रियंका चोपड़ा को मुंबई में देखकर फैंस भी काफी खुश हुए। उन्होंने एक्ट्रेस को क्वीन कहा, साथ ही उनका जमकर स्वागत भी किया।


बता दें कि प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास कई बार मुंबई आ चुके हैं। लेकिन ये पहली बार है जब प्रियंका और निक अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ मुंबई पहुंचे। दोनों एयरपोर्ट से बाहर निकले और पैपराजी को ढेर सारे पोज दिए।

अपने शहर लौटने के बाद प्रियंका चोपड़ा काफी खुश नजर आईं. एक्ट्रेस पिंक हाई स्लिट ड्रेस में नजर आई थीं, जो उन पर भी खूब जच रही थी। जबकि निक जोनस ब्लैक हुडी, डेनिम जींस और ऑरेंज कैप में नजर आए। प्रियंका और उनकी बेटी को साथ देख फैन्स ने भी खूब प्यार बरसाया।