×

Priyanka Chopra ने बेटी के साथ किये गणपति बाप्पा के दर्शन,सोशल मीडिया पर वायरल हुआ विडियो 

 

फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनास के साथ मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन करने पहुंची हैं। उनका ये वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है। इसमें इन दोनों के अलावा प्रियंका चोपड़ा के साथ आए कई लोग भी नजर आ रहे हैं। मालती को एक्ट्रेस की गोद में देखा जा सकता है। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। वह हाल ही में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची थीं। प्रियंका चोपड़ा को बेटी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर जाते देखा जा सकता है। 


सोशल मीडिया पर उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा ने हल्के हरे रंग का सलवार सूट पहना हुआ था। वहीं, मालती ने सफेद रंग की ड्रेस पहनी हुई थी। प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी को गोद में लेकर पूजा करती नजर आ रही हैं। वहीं, मंदिर के पुजारी भी सिर पर टिका लगाए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा को गणपति बप्पा के साथ पोज देते हुए भी देखा जा सकता है. इस मौके पर मालती भी काफी शांत नजर आ रही हैं। उसके साथ गई टीम पूरी घटना को मोबाइल में कैद करती नजर आ रही है।


प्रियंका चोपड़ा 31 मार्च को भारत आ गई हैं। हाल ही में उनकी वेब सीरीज Citadel का ट्रेलर भी लॉन्च हुआ था। वह जल्द ही जी ले जरा में भी नजर आएंगी। इसमें उनके अलावा आलिया भट्ट और कटरीना कैफ की भी अहम भूमिका होगी। सिटाडेल 28 अप्रैल को 40 भाषाओं में रिलीज हो रही है।

फैंस प्रियंका चोपड़ा के अंदाज को काफी पसंद करते हैं. हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह बॉलीवुड में राजनीति का शिकार हो गई थीं। इस वजह से उन्हें फिल्में नहीं मिल रही थीं और उन्हें अमेरिका जाना पड़ा। इस बीच वह अब कई हॉलीवुड के साथ-साथ बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में भी नजर आएंगी।