×

Priyanka Chopra Birthday Special जब अपने ही पति ने Priyanka को समंदर के बीचों-बीच दे दिया था धक्का, ऐसी हो गई थी हालत

 

ग्लोबल स्टोर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी दमदार एक्टिंग से न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि हॉलीवुड में भी अपना लोहा मनवाया है। वहीं प्रियंका चोपड़ा एक्टिंग के साथ-साथ अपने स्टाइल से भी लोगों का ध्यान खींचती रहती हैं. दरअसल एक्ट्रेस आज अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं. इसी बीच प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की वेकेशन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।


प्रियंका चोपड़ा की ये वायरल तस्वीरें मियामी, फ्लोरिडा की हैं, जहां एक्ट्रेस निक जोनास और दोस्तों के साथ एन्जॉय करती नजर आ रही हैं। एक तरफ जहां निक जोनास को हाथ में सिगार लिए नाव पर बैठे दिखाया गया है तो वहीं दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा भी पिंक बिकिनी में तहलका मचा रही हैं। वेकेशन की सिजलिंग तस्वीरों के बीच एक ऐसी फोटो भी शेयर की है, जिसने फैन्स को चिंता में डाल दिया है। 

दरअसल, तस्वीरों में निक जोनास मजाक-मजाक में प्रियंका चोपड़ा को समुद्र में धक्का देते नजर आ रहे हैं। हालांकि, पानी से बाहर आने के बाद प्रियंका को लाइफ जैकेट पहने भी देखा गया है. आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पार्टी की ये तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा के 37वें जन्मदिन की हैं। इस दौरान एक्ट्रेस पिंक बिकिनी पहने समुद्र में जेट स्की चलाती भी नजर आई हैं। प्रियंका चोपड़ा की बर्थडे पार्टी में उनकी मां मधु चोपड़ा और बहन परिणीति चोपड़ा भी मौजूद थी। हालाँकि, परिणीति चोपड़ा ने खुद इंस्टाग्राम पर अपनी बहन के जन्मदिन के जश्न की अनदेखी तस्वीरें साझा कीं।

प्रियंका चोपड़ा पति निक जोनास और बेटी मालती मैरी जोनास के साथ अपना 41वां जन्मदिन मना रही हैं। दरअसल अब तक एक्ट्रेस ने कोई भी लेटेस्ट तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर नहीं की है। हालांकि फैंस को परिवार के साथ उनके जन्मदिन की तस्वीरों का बेसब्री से इंतजार है। न केवल एक ग्लोबल स्टार, बल्कि प्रियंका चोपड़ा सोशल मीडिया क्वीन भी हैं। देश से दूर रहने के बावजूद एक्ट्रेस इंस्टाग्राम के जरिए अपनी पल-पल की खबरें फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। हॉलीवुड सीरीज 'सिटाडेल' पिछले कुछ समय से चर्चा में है। हाल ही में एक्ट्रेस ने इसके सीक्वल की घोषणा की है।