×

Ambani के इवेंट में इन बॉलीवुड सितारों से सजी महफ़िल,नज़र डाले इवेंट की सबसे ख़ास तस्वीरों पर 

 

अगर अंबानी परिवार का कोई कार्यक्रम हो और फिल्मी सितारों की मौजूदगी न हो तो ऐसा कैसे हो सकता है? मुंबई में पिछले दो दिनों से नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा था, जिसमें फिल्मी दुनिया के कई बड़े सितारों ने शिरकत की। अंबानी परिवार के इस कार्यक्रम में शामिल होने वालों में बॉलीवुड के कई दिग्गज भी शामिल थे।

इसमें सलमान खान, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ बेटी आराध्या, फरहान अख्तर के साथ पत्नी शिबानी दांडेकर, काजोल के साथ बेटी निसा, भूमि पेडनेकर, खुशी कपूर, सोनम कपूर, अमिताभ बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन, मसाबा गुप्ता और गर्लफ्रेंड सबा आजाद ऋतिक रोशन शामिल हुए।  नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन समारोह में इन सभी सितारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। पहले दिन भी कई सितारे वहां पहुंचे थे और दूसरे दिन भी वहां नजर आए। इस दौरान सलमान खान सूट बूट में नजर आए।

नवाबी अंदाज में पहुंचे सैफ करीना
इवेंट में सैफ अली खान नवाबी लुक में नजर आए। इस इवेंट में सैफ पत्नी और एक्ट्रेस करीना कपूर खान के साथ पहुंचे। करीना कपूर खान इस दौरान बेहद ग्लैमरस लुक में नजर आईं। उन्होंने ब्लैक गाउन पहना हुआ था।

निगाहें नेशनल क्रश पर टिकी हैं
इवेंट के दौरान फैंस की निगाहें नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना पर पड़ीं। रश्मिका ब्लैक कलर के डिजाइनर गाउन में बेहद खूबसूरत लग रही थीं। इस मौके पर रश्मिका मंदाना भी काफी खुश नजर आईं।

कार्यक्रम में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति गायक निक जोनास भी शामिल हुए। दूसरे दिन भी प्रियंका चोपड़ा बेहद ग्लैमरस अंदाज में पहुंचीं। दोनों ने पैपराजी के सामने पोज भी दिए। दिशा पाटनी ने कार्यक्रम में ग्लैमर का तड़का लगाया। इवेंट में दिशा पाटनी बेहद ग्लैमरस अंदाज में साड़ी पहनकर पहुंचीं। सोशल मीडिया पर उनकी सिल्वर कलर की साड़ी की भी काफी चर्चा हो रही है।