×

Sholay के Climax में चल गयी थी असली गोली,बाल-बाल बचे थे Big B,गब्बर नहीं तो किसके हाथ में थी बंदूक

 

शोले बॉलीवुड की सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। दर्शकों के बीच आज भी इस फिल्म का क्रेज बरकरार है। शोले को जब भी टीवी स्क्रीन पर दिखाया जाता है तो दर्शक टीवी स्क्रीन से चिपक कर बैठ जाते हैं। इस फिल्म से जुड़े कई किस्से भी काफी मशहूर हैं। बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर यह किस्सा सुनाया। जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान रह गया। बिग बी ने बताया कि शोले के क्लाइमेक्स सीन में असली गोली गलती से चली थी, जिसमें वह बाल-बाल बचे थे। हैरान करने वाली बात ये है कि ये बंदूक 'गब्बर' यानी अमजद खान ने नहीं बल्कि किसी और ने चलाई थी।


ऐसे में सवाल उठता है कि अगर यह असली गोली अमिताभ बच्चन के पास से गुजरी तो किसने चलाई। अगर आपके मन में भी यही सवाल है तो आइए आपको बताते हैं कि आखिर वह शख्स कौन था जिसके हाथ में यह असली गोली चली थी। ये असली गोली शोले के क्लाइमेक्स में वीरू यानी धर्मेंद्र ने चलाई थी। धर्मेंद्र की बंदूक से निकली यह गोली अमिताभ बच्चन के कान के ठीक बगल में निकली, यानी इस घटना में अमिताभ बच्चन की जान बच गई।


बिग बी ने बताया कि इस घटना के बाद वह पूरी तरह से सदमे में आ गए, उन्हें समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या है। इस घटना को याद करते हुए उन्होंने कहा-'जब हम क्लाइमेक्स सीन की शूटिंग कर रहे थे तब धर्मेंद्र नीचे खड़े थे और मैं पहाड़ी के ऊपर। धरम जी को जल्दी से गोला-बारूद और गोलियां उठानी थीं और अपने पास रखनी थीं। लेकिन, जब वह गोलियां उठा रहे थे तो वे गिर रही थीं। ऐसे में बार-बार रीटेक हो रहे थे। बार-बार ये सीन करने से धर्मेंद्र काफी इरिटेट हो गए।


इस पर धर्मेंद्र को इतना गुस्सा आया कि उन्होंने गोलियां उठाकर सीधे बंदूक में भर लीं. लेकिन, ये असली गोलियां थीं। इतना ही नहीं गुस्से में उसने गोलियों से भरी तमंचा निकाल दी। तब मैं पहाड़ी पर खड़ा था और एक गोली ठीक मेरी कनपटी के पास निकली। यह एक असली गोली थी। हालांकि मैं इस घटना में बाल-बाल बच गया। हालांकि शोले से जुड़ी ये अकेली घटना नहीं है जिसने लोगों को हैरान किया हो। इससे पहले भी इस कल्ट फिल्म से जुड़े कई किस्से लोगों को हैरान कर चुके हैं।