×

Aditya Singh Rajput की अचानक मौत से सदमे में आये सितारे, Ashok Pandit बोले विश्वास नहीं हो रहा

 

अभिनेता और मॉडल आदित्य सिंह राजपूत की मौत की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिला कर रख दिया है। कई लोग उनके निधन पर हैरानी जता रहे हैं। अब उनके निधन पर शोक जताते हुए फिल्ममेकर अशोक पंडित का ट्वीट सामने आया है। अशोक ने लिखा कि यह काफी चौंकाने वाला है। इस पर विश्वास नहीं किया जा सकता। आदित्य 22 मई को अपने घर के बाथरूम में मृत पाए गए थे।


आदित्य के अचानक हुए निधन से कई सितारे और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोग हैरान हैं। इस मामले में अब अशोक पंडित ने ट्विटर का सहारा लेते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने लिखा, 'यह चौंकाने वाला है। इस पर विश्वास नहीं कर सकता। एक मस्तमौला लड़का, एक बहुत अच्छा अभिनेता आदित्य सिंह राजपूत अंधेरी इलाके में अपने अपार्टमेंट में मृत पाया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मेरे पास शोक और परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए शब्द नहीं हैं।


बता दें, पांच दिन पहले तक एक्टर अपने इंस्टा पर भी एक्टिव थे। उन्होंने आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी जिसमें वह बता रहे थे कि उनके लिए खुशी क्या मायने रखती है। अभिनेता द्वारा साझा की गई रील में वह बता रहे थे कि उनके लिए खुशी का मतलब मां के हाथ का खाना खाना, अपने कुत्ते के साथ समय बिताना, फिल्में देखना और दोस्तों के साथ शराब पीना है, लेकिन पैसा भी जरूरी है और आंतरिक शांति भी। बिलकुल ज़रूरी है।