×

इस दिन रिलीज़ किया जाएगा Khesari Lal Yadav की Sangharsh 2 का ट्रेलर, इस अभिनेत्री की अदाएं करेंगी घायल 

 

भोजपुरी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड फिल्म संघर्ष 2 के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है. जी हां, इस बात का ऐलान फिल्म के निर्माता रत्नाकर कुमार ने सोशल मीडिया पर किया है। उन्होंने एक पोस्टर के जरिए बताया है कि संघर्ष 2 का ट्रेलर 25 अप्रैल को सुबह 6 बजे रिलीज होने वाला है। जिसका इंतजार भोजपुरिया दर्शक पिछले कई महीनों से कर रहे थे। जी हां, आपका इंतजार खत्म करते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी 25 अप्रैल को संघर्ष 2 का ट्रेलर लेकर आ रहा है।


इससे पहले फिल्म का टीजर रिलीज किया जा चुका है। टीजर को दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म में दर्शकों को भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव का एक्शन अवतार देखने को मिला, जिसमें वाह-वाही की भरमार थी। फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि ट्रेलर में उन्हें क्या सरप्राइज मिलेगा। आपको बता दें कि संघर्ष 2 भोजपुरी के अलावा तेलुगु और तमिल भाषा में भी रिलीज हो रही है. फिल्म में आपको खेसारी का वो बिंदास अंदाज देखने को मिलेगा जिसके बारे में आपने सोचा भी नहीं होगा।


फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद दर्शकों को अंदाजा हो जाएगा कि क्यों निर्माता रत्नाकर कुमार की संघर्ष 2 एक मेगा बजट फिल्म है। वर्ल्डवाइड चैनल और जितेंद्र गुलाटी प्रेजेंट संघर्ष 2 निवेदिता कुमार और कुलदीप श्रीवास्तव द्वारा सह-निर्मित है। जबकि फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है। फिल्म में मेघश्री खेसारी लाल यादव के साथ नजर आएंगी। फिल्म में माही श्रीवास्तव, कृति यादव, सबा खान भी अहम भूमिका निभाती नजर आएंगी। खेसारी संघर्ष 2 में सुशील सिंह, संजय पांडे, विनीत विशाल विलेन से भिड़ते नजर आएंगे।


संघर्ष 2 में अनूप अरोड़ा, विनोद मिश्रा, समर्थ चतुर्वेदी, वर्नय मल्होत्रा, जे नीलम, रोहित सिंह (मटरू), पप्पू यादव, सुबोध सेठ, मनीष चतुर्वेदी, वैभव राय, अक्की, संजीव मिश्रा, यादवेंद्र यादव, ओपी कश्यप और कई अन्य सितारे हैं। ट्रेलर में दर्शकों को देश के साथ-साथ विदेशी लोकेशंस भी देखने का मौका मिलने वाला है, जहां खेसारी अपने स्ट्रगल के दौरान जबरदस्त एक्शन दिखाएंगे। फिल्म के गीत और संगीत कृष्णा बेदर्दी, लेखक वीरू ठाकुर ने तैयार किए हैं।