×

हद से ज्यादा Bold Looks के कारण इन हसीनाओं की लग गई क्लास, Kangana से Ananyaa तक लिस्ट में शामिल 

 

इन दिनों सोशल मीडिया का जमाना है। आम लोगों से लेकर सेलिब्रिटीज तक हर कोई सोशल मीडिया का इस्तेमाल करता है। बॉलीवुड की खूबसूरत अदाएं भी इन सब में पीछे नहीं हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं। डीवा अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड फोटोज में भी नजर आती हैं। कई बार फैंस को उनका लुक बेहद हॉट लगता है तो कई बार उन्हें बोल्ड लुक के लिए ट्रोल भी किया जाता है। प्रियंका चोपड़ा से लेकर शिल्पा शेट्टी तक कई एक्ट्रेस इंटरनेट पर ट्रोलर्स के निशाने पर आ चुकी हैं। आइए जानते हैं किन एक्ट्रेसेस को अपनी बोल्डनेस की वजह से ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है।


अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. इसके साथ ही वह इंस्टाग्राम पर अपने नए-नए लुक्स शेयर करती रहती हैं। एक बार अनुष्का शर्मा ने ऑरेंज बिकिनी में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जो बाद में उनके लिए काफी मुश्किल साबित हुईं।


प्रियंका चोपड़ा
अंतर्राष्ट्रीय स्टार प्रियंका चोपड़ा हर भारत में लगभग हर लड़की के लिए एक आदर्श हैं। अभिनेत्री ने मंच पर भारत का नाम रोशन किया है। इसके साथ ही प्रियंका इंस्टाग्राम पर भी अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बार एक्ट्रेस ने पूल में बिकिनी अवतार में पोज दिया था, जिसके लिए एक्ट्रेस को काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।


कंगना रनौत
एक्ट्रेस कंगना रनौत न सिर्फ अपने कपड़ों बल्कि अपनी अदाओं से भी काफी बोल्ड हैं। कंगना को अक्सर किसी न किसी बात पर ट्रोल किया जाता है। कई बार नेटिज़ेंस उन्हें उनकी बोल्ड तस्वीरों के लिए भी निशाना बनाते हैं।


सोनम कपूर
एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने स्टाइल स्टेटमेंट के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरती के चर्चे हर तरफ हैं। लेकिन, अदाकारा कई बार अपने अंदाज और बोल्ड अंदाज को लेकर सोशल मीडिया पर ट्रोल भी हो चुकी हैं।


अनन्या पांडे
बॉलीवुड की यंग डीवा अनन्या पांडे अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बिकिनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एक बारी एक्ट्रेस ने ब्लू बिकिनी में पोज़ दिया। जिसके चलते सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें खूब ट्रोल किया।


करीना कपूर खान
बॉलीवुड की बेबो करीना अक्सर किसी न किसी वजह से चर्चा का विषय बनी रहती हैं। एक्ट्रेस के जितने फैन हैं, उतने ही लोग उन्हें ट्रोल भी करते हैं। करीना अक्सर अपने बोल्ड अंदाज के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल होती रहती हैं।