×

Bhojpuri फिल्म इंडस्ट्री को इन हसीनाओं ने कहा गुडबाय,लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल

 

मनोरंजन की दुनिया में भोजपुरी इंडस्ट्री को काफी पसंद किया जाता है. लोग भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी गानों के दीवाने हैं। इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक खूबसूरत हसीनाएं हैं, जो अपनी दमदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे, जो अपनी खूबसूरती और बेहतरीन एक्टिंग से लोगों के दिलों पर राज करती थीं, लेकिन अब उन्होंने किन्हीं कारणों से भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है. लंबे समय से ये हसीनाएं पर्दे पर नजर नहीं आई थीं।


सहर अफशा
एक्ट्रेस सहर अफशा भोजपुरी की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं, लेकिन एक्ट्रेस लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उन्होंने कई हिट फिल्मों और गानों में दमदार एक्टिंग की। सहर ने अपने धर्म के चलते भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने का फैसला किया था।


श्वेता तिवारी
एक्ट्रेस श्वेता तिवारी भोजपुरी की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. अपने करियर में उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया। एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से अपने फैंस के दिलों पर राज करती हैं, लेकिन एक्ट्रेस लंबे समय से किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। दरअसल, कम पैसे मिलने की वजह से एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।


राखी सावंत
'ड्रामा क्वीन' यानी राखी सावंत कई भोजपुरी फिल्मों और गानों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन एक्ट्रेस लंबे समय से किसी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। राखी के इंडस्ट्री छोड़ने की वजह का पता नहीं चल पाया है।


सीमा सिंह
भोजपुरी ऐक्ट्रेस सीमा सिंह को आइटम क्वीन के नाम से जाना जाता है। एक्ट्रेस ने अपने बोल्ड फिगर से बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को भी मात दी थी, लेकिन लंबे समय तक सीमा किसी फिल्म या गाने में नजर नहीं आईं। एक्ट्रेस ने भोजपुरी इंडस्ट्री से दूरी बना ली है।


रश्मि देसाई
टीवी की जानी मानी एक्ट्रेस भी भोजपुरी इंडस्ट्री का हिस्सा रह चुकी हैं। एक्ट्रेस ने कई फिल्मों में अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों को अपना दीवाना बनाया है, लेकिन जब रश्मि का करियर पीक पर चल रहा था तो उन्होंने इस इंडस्ट्री को अलविदा कह दिया। बता दें कि रश्मि 'बिग बॉस' का भी हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने कई हिंदी टीवी धारावाहिकों में भी काम किया।