×

Parineeti Chopra और Raghav Chaddha की शादी पर इस अभिनेता ने लगाईं मोहर,जानिए कौन है ये एक्टर 

 

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा इन दिनों काफी सुर्खियों में हैं। परिणीति चोपड़ा आप नेता राघव चड्ढा के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में रही हैं। दरअसल, दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया, जिससे दोनों के अफेयर की खबरें आने लगीं। यहां तक कि आप नेता संजीव अरोड़ा ने भी राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा को बधाई देते हुए उनकी शादी की खबरों को हवा दे दी थी। 


हाल ही में अभिनेता हार्डी संधू ने भी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की पुष्टि की है और अभिनेत्री को बधाई भी दी है। हार्डी संधू ने हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उन्हें खुशी है कि परिणीति चोपड़ा शादी कर रही हैं। इसके बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, "मैं बहुत खुश हूं कि यह वास्तव में हो रहा है। 


हार्डी संधू ने इस बारे में कहा, ''मैंने परिणीति को फोन किया और उन्हें ढेर सारी बधाई दी। आपको बता दें कि शादी की खबरों के बीच बुधवार रात परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा को भी एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। हालांकि, मीडिया को नजरअंदाज करते हुए एक्ट्रेस तेजी से कार में निकल गईं। खबर यह भी है कि प्रियंका चोपड़ा भारत आने के बाद राघव चड्ढा से भी मुलाकात करेंगी।