×

ये भोजपुरी सुपरस्टार लन्दन की सडकों पर बेच रहे है लिट्टी चोखा,भोजपुरी मिक्सड इंग्लिश सुन नहीं रुकेगी आपकी हंसी

 

खेसारी लाल यादव भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेताओं में से एक हैं. उनकी हर दूसरी फिल्म रिलीज के साथ ही सुपर डुपर हिट साबित होती है. खेसारी इन दिनों भोजपुरी सिनेमा में एक नया बदलाव लाने जा रहे हैं। कुछ समय बाद भोजपुरी जगत में एक से एक मेगा बजट फिल्में देखने को मिलेंगी। 


इन दिनों खेसारी लाल यादव की एक फिल्म का वीडियो यूट्यूब चैनल्स पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंदन की सड़कों पर लिट्टी चोखा बेचते नजर आ रहे हैं। लंदन की सड़कों पर खेसारी लाल यादव की भोजपुरी अंदाज में बोली जाने वाली टूटी-फूटी अंग्रेजी सुनकर फैंस की हंसी नहीं रुक रही है। खेसारी लाल यादव का ये आइकॉनिक सीन सुपरहिट फिल्म 'दुल्हन वही जो पिया मन भाए' का है।

<a href=https://youtube.com/embed/w0Ayie_tfIk?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/w0Ayie_tfIk/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Khesari lal Yadav Best Comedy😂😂😂 -(Dulhan wahi jo pia man bhaye) By_Movie wala" width="560">
खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को 598k से ज्यादा बार देखा जा चुका है। खेसारी लाल यादव के इस कॉमेडी सीन को देखकर कमेंट बॉक्स में लोग उन्हें कॉमेडी किंग कह रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 8 हजार से ज्यादा लोग लाइक का बटन दबाकर वायरल कर चुके हैं। आप वीडियो में देख सकते हैं कि कैसे खेसारी लाल यादव अपनी पूरी मेहनत से अंग्रेजों को उनकी खास डिश की रेसिपी समझाते नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में खेसारी लाल यादव के साथ मधु शर्मा भी नजर आई थीं।


खेसारी लाल यादव की यह फिल्म साल 2021 में 14 जनवरी को रिलीज हुई थी। भोजपुरी सिनेमा में शूटिंग का स्तर बढ़ता जा रहा है, जहां पहले सिर्फ बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग विदेशों में होती थी, वहीं अब भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग विदेशों में भी होती है। खेसारी लाल यादव की ये फिल्म राशि फिल्म के बैनर तले बनी है। इस फिल्म का निर्देशन रजनीश मिश्रा ने किया है।