×

ये Ramanand Sagar की Ramayan के असल ज़िन्दगी के लाइफ पार्टनर, देखें तस्वीरें 

 

रामानंद सागर की रामायण को करीब 30 साल बीत चुके हैं, लेकिन इसे पसंद करने वालों की संख्या अब भी कम नहीं हुई है। दरअसल, रामायण को टीवी और फिल्मी दुनिया में कई बार देखा जा चुका है, लेकिन लोगों के दिलों में रामानंद सागर की रामायण ने जो जगह बनाई है, वह कोई नहीं बना पाया है। शो में नजर आने वाले हर किरदार से लोग काफी जुड़े हुए हैं। इसी बीच आज हम इस लेख में रामायण में दिखाई देने वाले पात्रों के वास्तविक जीवन साथी के बारे में जानेंगे।


दारा सिंह - रामायण के हनुमान
दिग्गज अभिनेता दारा सिंह ने रामायण में हनुमान की भूमिका निभाई थी। कहा जाता है कि उन्होंने पहली बार 14 साल की उम्र में ही शादी कर ली थी, हालांकि 10 साल बाद ही उनका तलाक हो गया। इसके बाद दिग्गज अभिनेता ने सुरजीत कौर से शादी की। हालांकि ये दोनों अब हमारे बीच नहीं हैं।


अरुण गोविल - रामायण के श्रीराम
रामायण सीरियल में श्रीराम का सबसे आइकॉनिक किरदार अरुण गोविल ने निभाया था. इस अभिनेता ने श्रीलेखा से शादी की थी, उनके एक बेटा और एक बेटी है।


संजय जोग - भरत
मराठी अभिनेता संजय जोग ने रामायण में श्रीराम के भाई भरत की भूमिका निभाई थी। उन्होंने नीता नाम की एक बेहद खूबसूरत महिला से शादी की, लेकिन दुर्भाग्य से 40 साल की उम्र में संजय का निधन हो गया।


सुनील लहरी - रामायण के लक्ष्मण
अभिनेता सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। सुनील ने दो शादियां की हैं। उनकी पहली शादी राधा सेन से हुई थी लेकिन कुछ सालों बाद उनका तलाक हो गया था। इसके बाद उन्होंने भारती पाठक को अपना हमसफर बनाया।


अरविंद त्रिवेदी - रामायण के रावण
दिवंगत अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रामायण में रावण का ऐसा किरदार निभाया था जो अब अमर हो गया है। टीवी या फिल्मों में अब तक अरविंद से बेहतर रावण का किरदार किसी ने नहीं निभाया है. पत्नी की बात करें तो उन्होंने नलिनी से शादी की और उनकी 3 बेटियां हैं।


दीपिका चिखलिया - रामायण की माता सीता
दीपिका चिखलिया ने रामायण में माता सीता का किरदार निभाकर दुनिया भर में लोकप्रियता हासिल की। बता दें कि दीपिका ने मशहूर बिजनेसमैन हेमंत टोपीवाला से शादी की है।