×

अचानक रुक गई यूट्यूबर Armaan Malik की बेटी तूबा की सांस, Payal Malik का रो-रोकर हुआ बुरा हाल 

 

जाने-माने यूट्यूबर अरमान मलिक अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। व्लॉग्स में अरमान और उनकी दोनों पत्नियां पायल मलिक और कृतिका मलिक डेली लाइफ के बारे में बताते रहते हैं। इन दिनों अरमान का परिवार काफी परेशान है। कृतिका का बेटा जैद अस्पताल में भर्ती है तो दूसरी तरफ पायल की बेटी की अचानक सांसें थम गईं।


लेटेस्ट व्लॉग में अरमान मलिक ने बताया कि उन्हें उनकी पत्नी पायल का फोन आया कि अचानक तुबा की सांस रुक गई। वह तुरंत घर गए, जहां पायल और अरमान की बहन फूट-फूट कर रो रही थीं। अरमान पत्नी पायल का हौसला बढ़ा रहे थे। अरमान की बहन ने बताया कि अचानक वह सांस नहीं ले पा रही थी। पायल भी फूट-फूट कर रो रही थी। अरमान उन्हें डांटते हुए संभाल रहे थे।

<a href=https://youtube.com/embed/qp3VrG_FTSU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/qp3VrG_FTSU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="ACHANAK TUBA KO SAANS AANA HUA BAND | Armaan Malik" width="928">
अरमान ने अपनी पत्नी को चुप कराया और उसे तुबा खिलाने को कहा। अरमान ने कहा कि उन्हें लगता है कि उनके परिवार की नजर लग गई है। हालाँकि वे इन सब पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन वे सभी स्वच्छता आदि रखते हैं, फिर भी उनके बच्चे को एक या दूसरी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। दूसरी तरफ कृतिका मलिक को अपने बेटे जैद की चिंता सता रही है। लूज मोशन के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


जैद तीन दिनों तक अस्पताल में रहेंगे। तीन बार मिसकैरेज झेल चुकीं कृतिका मलिक अपने बेटे को लेकर काफी चिंतित हैं। पायल के बेटे अयान को भी कुछ दिन पहले रैशेज हो गए थे। पायल मलिक और कृतिका मलिक ने अप्रैल 2023 में ही तीन बच्चों को जन्म दिया था। जहां पायल तुबा और अयान की मां बनी वहीं कृतिका ने जैद को जन्म दिया। पायल और अरमान का चिरायु नाम का एक बेटा भी है।