×

Upcoming film on friday : इस शुक्रवार को धमाकेदार बना देंगी ये फ़िल्में, लिस्ट में नवाजुद्दीन सिद्दीकी से लेकर ये एक्टर हैं शामिल

 

सिनेमा प्रेमियों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद खास होता है। भारत में इस दिन कोई न कोई फिल्म जरूर रिलीज होती है। फिल्में लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी में स्ट्रेस बस्टर का काम करती हैं। मनोरंजन के लिए फिल्में सबसे अच्छा विकल्प हैं। तो आइए जानते हैं शुक्रवार को रिलीज हो रही 5 बेहतरीन फिल्में कौन सी हैं, जिन्हें देखकर आप अपना तनाव दूर कर सकते हैं।


जोगीरा सारा रा रा
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म 'जोगीरा सारा रा रा' 26 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ नेहा शर्मा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म के ट्रेलर में नवाज काफी कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं वहीं नेहा शर्मा भी अपने ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। ट्रेलर को लोगों ने खूब पसंद किया है. ऐसे में फिल्म को कितना प्यार मिलता है, यह शुक्रवार को पता चलेगा। 


लिटल मरमेड
द लिटिल मरमेड" डिज्नी स्टार फिल्म है। इस फिल्म की कहानी जादुई दुनिया पर आधारित है। इस फिल्म में हाले बैली, मेलिसा मैक्कार्थी, जोना हाउर-किंग और जेवियर बार्डेम नजर आएंगे।


आजम - द राइज ऑफ़ डॉन 
जिम्मी शेरगिल लंबे समय के बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार एंट्री करने जा रहे हैं. यह फिल्म गंगवार पर आधारित है। फिल्म में जिमी शेरगिल के अलावा अभिमन्यु सिंह और इंद्रनील सेनगुप्ता भी नजर आएंगे। लंबे समय बाद जिमी शेरगिल को फैंस एक अलग ही किरदार में देखेंगे।


Coat
इस फिल्म का निर्देशन अक्षय दित्ती ने किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में संजय मिश्रा और विवान शाह नजर आएंगे। इस फिल्म की कहानी बिहार के एक दलित लड़के की है। जिसके पिता गांव में सुअर पालते हैं लेकिन बेटे के सपने बहुत बड़े हैं। ऐसे में दलित लड़के का सपना पूरा होता है या नहीं, इस सवाल का जवाब जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।


चल जिंदगी 
इस फिल्म से वेटरन एक्टर कुमार शानू की बेटी शैनन डेब्यू कर रही हैं। यह फिल्म बाइकर्स की जिंदगी पर आधारित है। इस फिल्म में शैनन के अलावा विवेक दहिया, संजय मिश्रा, मीता वशिष्ठ, विवान शर्मा, राकेश पांडे, विक्रम सिंह और संदीप शर्मा जैसे अन्य कलाकार नजर आएंगे।