×

amrita singh and ravi shastri love story: आखिर कब और कैसे खत्म हुआ था अमृता सिंह और रवि शास्त्री का रिश्ता

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट का काफी पुराना रिश्ता है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां है जिनका दिल भारतीय क्रिकेटर्स पर आ गया था। वहीं कई भारतीय क्रिकेटर्स बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर क्लीन बोल्ड हो गए है। वैसे तो इस लिस्ट में बहुत से कलाकारों का नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको
 

बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री और क्रिकेट का काफी पुराना रिश्ता है। बॉलीवुड की ऐसी कई अभिनेत्रियां है जिनका दिल भारतीय क्रिकेटर्स पर आ गया था। वहीं कई भारतीय क्रिकेटर्स बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्रियों को देखकर क्लीन बोल्ड हो गए है। वैसे तो इस लिस्ट में बहुत से कलाकारों का नाम शामिल है। लेकिन आज हम आपको अपने इस लेख में एक मशहूर अभिनेत्री और मशहूर ​क्रिकेटर के बारे में बताने जा रहे है। 80 के दशक के मशहूर क्रिकेट टीम खिलाड़ी रवि शास्त्री पर उस वक्त लाखों लड़कियां मरती थी। उनकी फैन फॉलोइंग सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों के बीच नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी ज्यादा थी। इसकी वजह से वो एक अभिनेत्री के प्यार में भी पड़ चुके है। जी हां वो अभिनेत्री कोई और नहीं अपने समय की शानदार और खूबसूरत अभिनेत्री अमृता सिंह है। रवि शास्त्री और अमृता सिंह के अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरी।

उस दौरान अमृता सिंह अक्सर रवि शास्त्री का मैच देखने के लिए पहुंच जाती थी और उनको चियर करती थी। उस दौरान दोनों एक मैगजीन के कवर पर भी साथ नजर आए थे। ऐसा कहा जाता है ​कि इसी तस्वीर के जरिए उन्होंने अपने रिश्ते को आधिकारिक किया था। इसके बाद साल 1986 में रवि शास्त्री और अमृता सिंह ने सगाई कर ली थी। लेकिन दोनो की लव स्टोरी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई।किसी कारण दोनों का रश्तिा खत्म हो गया। ऐसा कहा जाता है कि उस वक्त रवि ने कहा था कि वो किसी भी अभिनेत्री वाइफ नहीं चाहते है। उनका मनना है कि उनकी पत्नी की पहली प्राथमिकता घर होना चाहिए। हालांकि इस रिश्ते में जो भी हुआ है लेकिन आज रवि शास्त्री और अमृता सिंह एक दूसरे से अलग है और अपनी अपनी लाइफ एन्जॉय कर रहे है।