×

झूठे विडियो के कारण इस यूट्यूबर के खिलाफ लिया गया एक्शन,फ्रीज किए गए बैंक खाते

 

सोशल मीडिया एक बेहतरीन जरिया है, लेकिन कुछ लोग नाम और पैसा कमाने के लिए इसका गलत इस्तेमाल करते हैं। कुछ ऐसा ही किया यूट्यूबर मनीष कश्यप और बिहार के युवराज सिंह ने। दरअसल तमिलनाडु में बिहारी मजदूरों का फर्जी वीडियो वायरल करने के मामले में बिहार की आर्थिक अपराध इकाई ने दोनों को गिरफ्तार करने का फैसला किया है।


इसके लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। इसके साथ ही जहां एक ओर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, वहीं दूसरी ओर दोनों के बैंक खातों को भी सीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद बिहार पुलिस ने दी है। गौरतलब है कि मनीष कश्यप ने तमिलनाडु में काम करने वाले बिहारी मजदूरों का एक फर्जी वीडियो वायरल किया है. इस वीडियो में दिखाया गया है कि बिहारी मजदूरों पर क्या हो रहा है।


बिहार पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जानकारी साझा की है कि मनीष कश्यप के सभी बैंक खातों को फ्रीज कर दिया गया है। साथ ही इनमें मौजूद पैसों की भी जानकारी दी है। सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के दो साल बाद मनीष कश्यप उर्फ त्रिपुरारी कुमार तिवारी ने यूट्यूब से पत्रकारिता करने का फैसला किया। इसके साथ ही साल 2020 में मनीष ने चनपटिया विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव भी लड़ा था।