×

आराध्या के साथ Cannes के लिए रवाना हुई Aishwarya Rai हो गई ट्रोल, यूजर्स बोले काश अब कोई दूसरा हेयरस्टाइल देखने को मिले

 

ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं। वह बेटी आराध्या के साथ कान्स के लिए रवाना हो गई हैं। मंगलवार रात ऐश्वर्या को बेटी आराध्या के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। जहां उन्होंने फैन्स के साथ सेल्फी भी क्लिक करवाई। सोशल मीडिया पर मां-बेटी की जोड़ी की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं। कुछ लोग ऐश्वर्या और आराध्या के लुक की तारीफ कर रहे हैं तो कुछ उसी हेयरस्टाइल को लेकर ट्रोल कर रहे हैं।


एयरपोर्ट पर ऑल ब्लैक लुक में नजर आईं ऐश्वर्या। उन्होंने ओवरसाइज ब्लैक जैकेट पहनी थी। इसके साथ उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ दिया था। आराध्या के लुक की बात करें तो उन्होंने डेनिम के साथ पिंक कलर की टी-शर्ट पहनी थी। इसे उन्होंने डेनिम जैकेट के साथ कंप्लीट किया। आराध्या की जैकेट के पीछे A लिखा हुआ था। आराध्या भी उसी हेयरस्टाइल में दिखीं। ऐश्वर्या और आराध्या दोनों को एक जैसे हेयर स्टाइल और लुक के लिए ट्रोल किया जा रहा है।


ऐश्वर्या और आराध्या के वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- 'काश मुझे अब दूसरा हेयरस्टाइल देखने को मिलता।' वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ऐश को क्या हो गया है? वही पहनावा, वही हेयरस्टाइल। ऐसा लगता है कि उनका जीवन नीरस हो गया है। अब कुछ बदलाव की जरूरत है। बता दें कि कान फिल्म फेस्टिवल 16 मई से शुरू हो गया है।

सारा अली खान, ईशा गुप्ता, मानुषी छिल्लर और उर्वशी रौतेला ने आज रेड कार्पेट पर वॉक किया। इन इंडियन सेलेब्स के लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार फिल्म पोन्नियां सेलवन 2 में नजर आई थीं। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट साबित हुई है। इस फिल्म में ऐश्वर्या के साथ तृषा कृष्णन, विक्रम अहम भूमिका निभाते नजर आए हैं। मणिरत्नम ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।