×

Virat Kohli नहीं इस अफगानिस्तानी क्रिकेटर की पत्नी है Anushka Sharma, जानिए क्या है वायरल खबर सच्चाई 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इन दिनों आईपीएल 2023 में अपने पति विराट कोहली का हौसला बढ़ाती नजर आ रही हैं। बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक चर्चित कपल हैं। जिन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की एक प्यारी सी बेटी भी है जिसका नाम वामिका कोहली है। एक बार फिर अनुष्का शर्मा को लेकर एक पुराना पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें अनुष्का शर्मा को लेकर गूगल सर्च पर कुछ ऐसा हुआ जिसकी चर्चा हो रही थी।


अफगानिस्तान के क्रिकेटर राशिद खान से वाकिफ हैं। राशिद एक अच्छे गेंदबाज होने के कारण काफी प्रसिद्ध हैं। दरअसल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान जब राशिद खान से पूछा गया कि आपकी फेवरेट एक्ट्रेस कौन है? राशिद ने जवाब दिया कि उनकी प्रसिद्ध अभिनेत्रियां अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा हैं। बस फिर क्या था, इसके बाद गूगल सर्च में राशिद खान वाइफ सर्च करने पर अनुष्का शर्मा का नाम आने लगा।


गूगल सर्च पर राशिद खान की पत्नी लिखकर सर्च करें तो रिजल्ट में अनुष्का शर्मा का नाम आ रहा था। इसका एक स्क्रीनशॉट भी है जो आप साफ देख सकते हैं। ये तो सभी जानते हैं कि अनुष्का शर्मा क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी हैं, लेकिन गूगल सर्च पर राशिद खान की पत्नी क्यों दिख रही है।


राशिद खान ने अपनी पसंदीदा अभिनेत्री के बारे में पूछे जाने पर अनुष्का शर्मा और प्रीति जिंटा का नाम लिया। उस वक्त राशिद खान चर्चा में आ गए थे। बस यहीं से राशिद खान की पत्नी अनुष्का शर्मा का नाम गूगल सर्च में आने लगा। खैर अब गूगल ने इसे सर्च लिस्ट से हटा दिया है।