×

Oscar पार्टी के लिए Deepika Padukone नी बनाया ऐसा हेयरस्टाइल,लोग बोले स्टाइलिस्ट जल्दी में था क्या

 

इस साल ऑस्कर समारोह में शामिल होने वालों में दीपिका पादुकोण भी शामिल थीं। एक्ट्रेस प्रेजेंटर के तौर पर अवॉर्ड सेरेमनी का हिस्सा बनीं। बाद में वे वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में भी शामिल हुईं। आरआरआर और द एलिफेंट व्हिस्पर्स ने ऑस्कर 2023 जीतकर इतिहास रच दिया। जब सोमवार सुबह भारत में प्रसारित ऑस्कर समारोह की घोषणा की गई तो हर कोई खुशी से झूम उठा। पहली बार किसी भारतीय फिल्म को पुरस्कार मिला और बधाइयों का तांता लग गया।


इस समारोह में दीपिका पादुकोण बतौर प्रेजेंटर शामिल हुई थीं. नटू नटू गाने की परफॉर्मेंस से पहले दीपिका स्टेज पर पहुंच गईं। उन्होंने इस दौरान कहा कि अगर आप नटू नटू को नहीं जानते तो अब जानने वाले हैं। उन्होंने अपने ही अंदाज में पार्टी को लूटा। अवॉर्ड शो के बाद दीपिका वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में भी शामिल हुईं। वैनिटी फेयर ऑस्कर पार्टी में दीपिका पादुकोण फेदर मिनी ड्रेस में पहुंचीं। उन्होंने अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पर्पल कलर की ड्रेस में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। 


यह ड्रेस नईम खान के फॉल 2023 कलेक्शन से है। इस दौरान उन्होंने हाथों में ब्लैक कलर के ग्लव्स पहने हुए थे। इस दौरान दीपिका पादुकोण ने डायमंड ईयरिंग्स पहनी हुई थी, जिससे उनका लुक और भी खुलकर सामने आ रहा था। दीपिका की स्माइल करती इन तस्वीरों पर फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं और उनकी तारीफ कर रहे हैं। कुछ ही घंटों में तस्वीर पर करीब 10 लाख लाइक्स आ गए।


दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर कई फैंस ने कमेंट किए। जहां कई यूजर्स दीपिका की तारीफ करते नजर आए तो कुछ ने दीपिका के लुक पर तरह-तरह के कमेंट भी किए. निकिता तंवर नाम की एक यूजर ने लिखा, 'हेयर स्टाइलिस्ट जल्दी में थे?' एक ने तारीफ करते हुए लिखा, ''आपने भारत का नाम रोशन किया है।