×

मशहूर Youtuber Armaan Malik को लगी लाखों की चपत, 11 तोले की चैन छीनकर भागे चोर 

 

यूट्यूबर अरमान मलिक की जिंदगी में जहां उनके तीन बच्चों के एक साथ आने की खुशी है। वहीं उनके साथ एक दर्दनाक हादसा भी हुआ है। अरमान मलिक अपनी लाइफ से जुड़ी हर बात अपने वीडियो के जरिए सबके साथ शेयर करते हैं। ऐसे में अपने नए वीडियो से अरमान मलिक ने खुलासा किया है कि कैसे दो लड़कों ने उनके गले से चेन खींच ली।


आपने सही सुना, दरअसल नए व्लॉग में देखा जा सकता है कि वीडियो की शुरुआत पायल और कृतिका से होती है। पायल और कृतिका अपनी भाभी के पास वापस जाने की तैयारी कर रही हैं। जिसके लिए उन्होंने नेगेटिव के रूप में जो कुछ दिया है उसकी झलक भी दिखाई है। इसके अलावा अरमान की दोनों पत्नियां पूजा करती नजर आईं, जो बच्चे के जन्म के एक महीने बाद की जाती है।


वीडियो में आगे अरमान अपनी कार में बैठे नजर आ रहे हैं और वह सभी को बताते हैं कि दो लड़के आए, रास्ता पूछा और उनकी भारी भरकम चेन ले गए। जिसके बाद लैग सभी को अपनी गर्दन पर बने निशान दिखाते हैं। जब अरमान घर जाकर ये खबर अपनी दोनों बीवियों को बताते हैं तो दोनों परेशान हो जाती हैं। जिसके बाद पायल एक किस्सा ये भी बताती हैं कि कैसे कृतिका के साथ शॉपिंग करने गई तो एक शख्स उनका पीछा कर रहा था।

<a href=https://youtube.com/embed/2V38ApXOJ-I?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/2V38ApXOJ-I/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="CHAIN SNATCHING HUI ARMAAN JI KE SATH | Armaan Malik" width="1000">
अरमान ने अपनी सोने की चेन को 11 तोले का बताया है। बता दें, इससे पहले अरमान मलिक की कार भी एक बार चोरी हो चुकी है। ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स का यह भी कहना है कि ये लोग आए दिन कुछ न कुछ चोरी करते रहते हैं, कभी कार तो कभी चेन। वीडियो में अरमान अपनी पत्नियों को शांत रहने के लिए कहते नजर आ रहे हैं। बता दें, मलिक परिवार अपनी निजी जिंदगी को लेकर यूजर्स के निशाने पर रहता है. दो बीवियों और चार बच्चों के पिता होने की वजह से लोग अरमान को तीसरी महिला के साथ जिम करते देख भी उन्हें ट्रोल करते हैं।