×

निरहुआ ने बिग बॉस के इस मशहूर कंटेस्टेंट को जान से मारने की दी धमकी,जानिए कौन है ये शख्स 

 

भोजपुरी सिनेमा का जाना-पहचाना नाम निरहुआ आज किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं. बीते सालों में निरहुआ ने दर्शकों का खूब दिल जीतकर भोजपुरी इंडस्ट्री के साथ-साथ छोटे पर्दे पर भी खूब धूम मचाई है।ये तो आप सभी अच्छे से जानते हैं कि निरहुआ सलमान खान के सबसे विवादित शो बिग बॉस का भी हिस्सा रह चुके है। 


निरहुआ ने बिग बॉस के सीजन 6 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी, इस सीजन में निरहुआ एक बड़ा नाम बनकर उभरे थे। वैसे तो आपने असल जिंदगी में निरहुआ को कभी गुस्से में नहीं देखा होगा, लेकिन निरहुआ की जिंदगी में एक वक्त ऐसा भी आया था जब भोजपुरी जगत का यह मशहूर अभिनेता गुस्से में लाल-पीला होकर दूसरे कंटेस्टेंट को जान से मारने की धमकी देता नजर आया था। आइए आपको बताते हैं कि निरहुआ ने बिग बॉस के घर में किसे धमकी दी थी।


निरहुआ को आपने अक्सर बड़े पर्दे पर एक्शन करते देखा होगा। वैसे ऐसा कभी नहीं हुआ है कि कभी पर्दे के पीछे निरहुआ को गुस्सा करते देखा गया हो, लेकिन बिग बॉस में आए इस कंटेस्टेंट ने निरहुआ को इतना परेशान किया कि वह आपा खो बैठे। उस कंटेस्टेंट की बात करें तो उनका पसंदीदा डायलॉग टाइम आउट है।ये डायलॉग उस कंटेस्टेंट ने सलमान खान तक को अटका दिया है। हम जिस कंटेस्टेंट की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि इमाम सिद्दीकी हैं। हालांकि निरहुआ ज्यादा दिन बिग बॉस के घर में नहीं रह सके, लेकिन इमाम सिद्दीकी से हुई लड़ाई दर्शकों को आज भी याद है। 

<a href=https://youtube.com/embed/Aq78voyEreA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Aq78voyEreA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Imam Loses His Temper 😱- Bigg Boss VIP - Big Brother Universe" width="560">
इस घर में दोनों बुरी तरह लड़ते नजर आए थे। कैमरे के सामने अपना आपा खोते हुए निरहुआ ने चैलेंज के दौरान इमाम सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी तक दे डाली। इमाम सिद्दीकी के लगातार बोलने से निरहुआ परेशान हो गया और उसने उसे चेतावनी दी कि अगर उसने अपना मुंह बंद नहीं किया तो वह उसे मार देगा। भीषण जंग के बाद निरहुआ बेघर हो गए थे, लेकिन इमाम सिद्दीकी निरहुआ के चाहने वालों के राडार पर आ गए थे। उस दौरान उन्हें काफी ट्रोल किया गया था।