×

लोगों को नहीं भाया Ramayan की सीता का मॉडर्न लुक, डांस का वीडियो देख भड़के यूजर्स

 

एक्ट्रेस दीपिका चिखलिया एक्टिंग के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. वह अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो शेयर कर अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं। इसी बीच दीपिका ने अपना एक नया वीडियो पोस्ट किया, जो उनके फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा है।


एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह मॉडर्न ड्रेस में नजर आईं। साथ ही उन्होंने अपनी ड्रेस को भी फ्लॉन्ट किया। दीपिका के इस वीडियो को देखने के बाद कुछ यूजर्स उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स ने उन्हें उनके आउटफिट को लेकर ट्रोल किया।


कुछ यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए दीपिका को खूबसूरत और गॉर्जियस बताया। वहीं एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जय श्री राम मरना कहते हैं।' एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हमने आपको अलग ही रूप में देखा था, लेकिन क्या आप कुछ और हैं।' कई और लोगों ने भी दीपिका को लिखा कि वे वेस्टर्न कपड़े पहनकर सीता माता की छवि खराब न करें।
 

इस वीडियो में दीपिका ने ब्लू कलर की वन पीस शॉर्ट ड्रेस कैरी की है। इस ड्रेस के साथ उन्होंने हील्स पहनी थी और बालों को खुला रखा था। देखा जाए तो इस ड्रेस में दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बता दें कि 'रामायण' आज भी दर्शकों का पसंदीदा शो है। इस शो से लोगों की गहरी भावनाएं जुड़ी हुई हैं। यह एक ऐसा शो है जिसे आज भी हर उम्र के लोग देखना पसंद करते हैं। इस शो में काम कर चुके सभी किरदार आज भी दर्शकों के बीच चर्चा में हैं।