×

हसीना से हैंडसम हंक बनी Priyanka Chopra,देखकर लड़कियों ने कह दी ये बात 

 

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा इन दिनों हॉलीवुड में अपने जलवे बिखेर रही हैं। क्वांटिको, बेवॉच जैसे हॉलीवुड प्रोजेक्ट करने के बाद अब वह सिटाडेल और लव अगेन जैसी विदेशी फिल्मों में नजर आएंगी। वहीं, वह फरहान अख्तर की फिल्म 'जी ले जरा' से बॉलीवुड में वापसी करेंगी। इसमें वह आलिया भट्ट और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। लेकिन आज हम प्रियंका के करियर के बारे में नहीं बल्कि एक अलग विषय पर बात करेंगे। इसमें कोई शक नहीं कि प्रियंका चोपड़ा दिखने में बेहद खूबसूरत हैं। उन्होंने अपनी खूबसूरती के दम पर मिस इंडिया और मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। 


आज 40 साल की उम्र में भी वह गजब की दिखती हैं। लेकिन जरा सोचिए अगर प्रियंका चोपड़ा महिला नहीं बल्कि पुरुष होतीं तो क्या होता? सवाल थोड़ा अटपटा है लेकिन कुछ सेकंड के लिए इसकी कल्पना करें। क्या तब भी प्रियंका इतनी खूबसूरत या हैंडसम होतीं? प्रियंका चोपड़ा अगर पुरुष होतीं तो कैसी दिखतीं?' इस सवाल का जवाब हम आपको आपकी आंखों के सामने दिखाने जा रहे हैं। दरअसल एक डिजिटल आर्टिस्ट ने कंप्यूटर में प्रियंका की फोटो से छेड़छाड़ की है। उन्होंने फोटोशॉप के सहारे एक्ट्रेस को मर्द बनाया। इसके बाद प्रियंका का लुक देखकर लड़कियां पागल हो गईं। मर्द बनने के बाद एक्ट्रेस बेहद हॉट और हैंडसम नजर आईं।


दरअसल जोस_अर्ट नाम का एक इंस्टाग्राम हैंडल है। यहीं पर कलाकार ने एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह फोटोशॉप से प्रियंका को महिला से पुरुष बनाने की प्रक्रिया दिखाते हैं। इसका अंतिम परिणाम बहुत ही रोचक है। पुरुष के रूप में प्रियंका बेहद आकर्षक दिखती हैं। उनका ये अवतार देख फीमेल फैन्स पागल हो गईं. वह कहने लगीं कि अगर प्रियंका पुरुष होती तो हम उसे डेट पर ले जाते। वह बहुत सुन्दर दिखता है। प्रियंका का ये मेल अवतार सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वैसे कुछ लोग ऐसे भी थे जिन्हें यह पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि हम प्रियंका को एक महिला के तौर पर ही पसंद करते हैं। 

वह एक शक्तिशाली महिला हैं। गैर फिल्मी पृष्ठभूमि से आने के बावजूद उन्होंने जीवन में बहुत कुछ हासिल किया है। वह बहुतों के लिए प्रेरणा हैं। गौरतलब है कि प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनास से शादी की थी। शादी के बाद वह अमेरिका में ही रह रही हैं। यहां कई हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में बीजी हैं। इसी बीच वह सरोगेसी (सरोगेसी) के जरिए मां भी बन गई हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम मालती मैरी चोपड़ा जोनास रखा है।