×

इन सितारों से रह चूका है Priyanka Chopra अफेयर, फिर अमेरिका में Nick Jonas के रूप में मिला था सच्चा प्यार 

 

बॉलीवुड स्टार प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने अफेयर की खबरों की पुष्टि की और कहा कि उनके पिछले रिश्ते बहुत खराब थे। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें इन रिश्तों में 'डोरमैट' जैसा महसूस होता है. एक्ट्रेस ने बताया कि उनके पिछले लिंकअप सिर्फ को-स्टार्स के साथ थे। जो अभिनेता थे और वह मन में प्रेम की परिभाषा लिए बैठी थी। जिसे वो हर एक्टर के साथ फिट करने की कोशिश कर रही थीं. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें अपना पुराना रिश्ता खत्म करने और निक जोनास के साथ नया रिश्ता शुरू करने में पूरे दो साल लग गए। जो लोग नहीं जानते हैं उनके लिए हम आपको बता दें कि एक्ट्रेस का नाम उनके फिल्मी करियर में कई सितारों के साथ जुड़ा। यहां देखें एक्ट्रेस की लंबी डेटिंग लिस्ट।


प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और असीम मर्चेंट के बीच अफेयर उनके करियर के शुरुआती दिनों में हुआ था। जब वह मॉडलिंग करती थी। अभिनेत्री ने कथित तौर पर असीम मर्चेंट को उनके बॉलीवुड डेब्यू के कारण छोड़ दिया। इस बारे में खुद प्रियंका ने अपने कई इंटरव्यू में बताया था कि मिस वर्ल्ड बनने के दिनों में उनका ब्रेकअप हो गया था। एक्ट्रेस के एक्स मैनेजर के मुताबिक, वह बुरी तरह टूट चुकी थीं। यहां तक कि वह उस वक्त भी सुसाइड करना चाहती थीं। दोनों के बीच बुरी लड़ाई हुआ करती थी।


प्रियंका चोपड़ा और हरमन बावेजा
फिल्ममेकर हैरी बावेजा के बेटे हरमन बावेजा का नाम प्रियंका चोपड़ा के साथ तब जुड़ा था जब दोनों लव स्टोरी 2050 कर रहे थे। उस वक्त दोनों के अफेयर की खबरों ने खूब तूल पकड़ा था। दोनों का रिश्ता करीब 5 साल तक चला फिर एक्टर का फिल्मी करियर पटरी से उतरते ही दोनों का रिश्ता भी टूट गया।


प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर
प्रियंका चोपड़ा और शाहिद कपूर के अफेयर का खुलासा तब हुआ जब एक दिन सुबह-सुबह आयकर विभाग ने अभिनेत्री के घर पर छापा मारा। उस वक्त घर का दरवाजा शाहिद कपूर ने खोला था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त एक्टर बॉक्सर्स में थे। दोनों के अफेयर का इस तरह खुलासा होने पर फिल्म इंडस्ट्री में हड़कंप मच गया था। हालांकि एक्ट्रेस ने कभी इस बारे में बात नहीं की। कुछ सालों बाद शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस को डेट करने की बात जरूर कबूल की थी।


प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार
प्रियंका चोपड़ा और अक्षय कुमार ने कई हिट फिल्में दी। दोनों की जोड़ी भी दर्शकों की फेवरेट थी. लेकिन साथ काम करते-करते दोनों का प्यार माहौल में फैलने लगा। बाद में अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने उन्हें फिर से अभिनेत्री के साथ काम करने से प्रतिबंधित कर दिया।


प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान
सबसे बड़ी खबर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के सुपरस्टार शाहरुख खान के साथ जुड़ने की थी। दोनों ने फिल्म डॉन में साथ काम किया था और यहां दोनों के बीच चल रहे अफेयर ने फैंस के बीच कोहराम मचा दिया था। रिपोर्ट्स की मानें तो उस वक्त दोनों एक दूसरे के साथ इस रिश्ते को लेकर काफी सीरियस थे। बाद में ट्विंकल की तरह गौरी खान ने भी बड़ा कदम उठाते हुए शाहरुख और प्रियंका के साथ काम करने पर रोक लगा दी थी।


प्रियंका चोपड़ा और टॉम हिडलस्टन
हॉलीवुड स्टार टॉप हिडलेस्टन और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की अफवाहें तब शुरू हुईं जब अभिनेता को एक पार्टी में खुलेआम एक देसी लड़की के साथ फ्लर्ट करते देखा गया। दोनों के बीच नजदीकियां देखकर दोनों के अफेयर की खबरों ने तूल पकड़ा, लेकिन जल्द ही इन अफवाहों पर विराम लग गया।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास
साल 2018 में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास के अफेयर की खबरें जोर पकड़ने लगीं। कुछ दिनों बाद दोनों ने अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और साल 2018 में दोनों ने 1 दिसंबर को शादी कर ली।