×

लैंगिक असमानता पर Priyanka Chopra ने कही ये बात, पुरुषों को बताया इस बात के लिए ज़िम्मेदार 

 

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपनी सीरीज 'सिटाडेल' को लेकर चर्चा में हैं। फिल्मों और एक्टिंग के अलावा प्रियंका चोपड़ा कई मुद्दों पर भी खुलकर बात करती हैं। प्रियंका अक्सर लैंगिक असमानता के खिलाफ बोलती नजर आती हैं। एक बार फिर उन्होंने इस पर कमेंट किया है। प्रियंका चोपड़ा ने भी असमानता के लिए पुरुषों को जिम्मेदार ठहराया है।


प्रियंका चोपड़ा ने न सिर्फ अपने दम पर बॉलीवुड में नाम कमाया है, बल्कि ग्लोबल लेवल पर भी उनकी सफलता का डंका बज रहा है। प्रियंका चोपड़ा का इस मुकाम तक पहुंचने का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। वह तमाम उतार-चढ़ावों से गुजरी है। जहां उन्हें विदेशों में नस्लवाद का सामना करना पड़ा, वहीं बॉलीवुड में भी उन्हें दरकिनार कर दिया गया। हालांकि, उन्होंने इसे अपनी सफलता में बाधा नहीं बनने दिया।


प्रियंका चोपड़ा कई बार हीरो-हीरोइन के बीच समान वेतन की बात भी कर चुकी हैं। 22 साल के अपने करियर में पहली बार प्रियंका चोपड़ा इस मुकाम पर पहुंची हैं, जहां उन्हें पुरुषों के बराबर फीस मिली है। इस मामले में प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में न्यूज एजेंसी एएनआई से बात की। उन्होंने बताया कि इंडस्ट्री में हीरो-हीरोइन के बीच असमानता की एक वजह पुरुषों में असुरक्षा की भावना भी है। प्रियंका चोपड़ा ने कहा, 'मेरी जिंदगी में कुछ बेहतरीन लोग हैं, जो मेरी सफलता से खुश होते हैं और बिल्कुल भी असुरक्षित महसूस नहीं करते। 


लेकिन, मेरे जीवन में कुछ पुरुष ऐसे भी हैं जो मेरी सफलता को लेकर असुरक्षित महसूस करते हैं। प्रियंका चोपड़ा ने आगे कहा, 'पुरुषों ने हमेशा आजादी का लुत्फ उठाया है। वह परिवार में मुखिया की भूमिका में भी रहे हैं। ऐसे में जब कोई महिला ऐसा करती है या महिला ज्यादा सफल होती है और पुरुष घर पर रहता है तो वह इसे अपने लिए खतरा मान लेता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा, 'बेटों को इस तरह से पाला जाना चाहिए कि जेंडर डिस्क्रिमिनेशन जैसी बातें उनके दिमाग में न आएं।