×

खूब वायरल हो रहा Sherlin Chopra का Rahul Gandhi से शादी करने वाला बयान, लेकिन साथ में हसीना ने रखी ये शर्त 

 

एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। एक्ट्रेस अपने नए-नए कारनामों से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींचती हैं। शर्लिन के कपड़ों से लेकर उनकी हरकतों तक सब कुछ इंटरनेट पर चर्चा का हिस्सा बना रहता है। एक्ट्रेस के वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। हालांकि शर्लिन का नाम कई विवादों से भी जुड़ा है। लेकिन वह अपनी जिंदगी बिंदास अंदाज में जीती हैं।


इसी बीच शर्लिन का एक वीडियो चर्चा में है। दरअसल शर्लिन ने शादी के लिए हां कह दी है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर शर्लिन किससे शादी के लिए हां कह रही हैं। बता दें, वायरल वीडियो में शर्लिन से पूछा गया था कि क्या वह राहुल गांधी से शादी करना चाहेंगी। जिसका जवाब देते हुए वह कहती हैं हां क्यों नहीं। इसके आगे शर्लिन शादी के लिए एक शर्त भी रखती हैं और कहती हैं कि वह चाहेंगी कि शादी के बाद वह सार्नेस चोपड़ा ही रहें।


शर्लिन का यह वीडियो सामने आने के बाद यूजर्स लगातार इस पर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा, लगता है राखी सावंत का नशा भी उन्होंने ही किया है। एक ने लिखा, राहुल गांधी को उनसे शादी करके अपनी जिंदगी बर्बाद नहीं करनी चाहिए। एक अन्य यूजर ने लिखा, आपके साथ कभी नहीं करूंगा। इतना ही नहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप तो जरूर करेंगे लेकिन वो नहीं करेंगे।

बता दें, शर्लिन चोपड़ा कई बार विवादों का हिस्सा बन चुकी हैं। वह अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक्ट्रेस का नाम तब चर्चा में आया जब उन्होंने साजिद खान को बिग बॉस के घर से बाहर निकालने की पूरी कोशिश की। हालांकि वह ऐसा नहीं कर पाईं। साजिद को छुड़ाने के लिए एक्ट्रेस ने पुलिस स्टेशन तक के चक्कर लगाए थे। साजिद के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।