×

दांतों से लिपस्टिक हटाते हुए कैमरे में कैद हो गई ये हसीना,वीडियो देख लोग कर रहे फनी कमेंट्स

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपने चुलबुले और शरारती स्वभाव के लिए मशहूर हैं। काजोल का ये चुलबुला अंदाज उनकी फिल्मों में भी देखने को मिलता है। यही वजह है कि काजोल आज भी लोगों की फेवरेट हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल के वीडियो अक्सर सामने आ ही जाते हैं, जिन्हें देखकर फैंस भी खुश हो जाते हैं. हाल ही में काजोल का एक नया वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर लोग उनकी तस्वीरों पर मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। 


दरअसल इस वीडियो में 'कुछ कुछ होता है' एक्ट्रेस अपने दांतों से लिपस्टिक साफ करती नजर आ रही हैं। काजोल के इस वीडियो को सेलिब्रिटी फोटोग्राफर विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि काजोल ने व्हाइट कलर की साड़ी पहनी हुई है। इसके साथ ही उन्होंने बालों का जूड़ा बनाया हुआ है। इस आउटफिट में काजोल बेहद खूबसूरत लग रही हैं। 


बता दें कि ये वीडियो स्कूल के एक इवेंट का है, जिसमें काजोल बतौर गेस्ट पहुंची थीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले काजोल एक्टर बॉबी देओल को गले लगाती हैं। वहीं वीडियो के दूसरे हिस्से में देखा जा सकता है कि काजोल एक महिला से बात कर रही हैं, इसी बीच वह अपनी उंगलियों से अपने दांत साफ करने लगती हैं। वीडियो को देखकर लोग मान रहे हैं कि काजोल शायद अपने दांतों से लिपस्टिक हटा रही हैं।

काजोल के इस फनी वीडियो पर लोग खूब फनी कमेंट्स कर रहे हैं. एक यूजर ने काजोल के इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, ''इतने पैसे होने के बाद भी सस्ती लिपस्टिक लगाती हैं।  तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ''वो असल जिंदगी में कभी-कभी 'कुछ कुछ होता है' की अंजलि की तरह रिएक्ट करती हैं। काजोल के इस फनी वीडियो पर कमेंट करते हुए एक अन्य यूजर ने लिखा, 'मुझे लगा कि लिपस्टिक मेरे दांत ही लगाते हैं।