×

इस पाकिस्तानी एक्ट्रेस ने Shah Rukh Khan पर कर दिया विवादित बयान, बोलीं एक्टिंग नहीं आती बस ये काम करते हैं

 

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान को चाहने वालों की कोई कमी नहीं है। उनके प्रशंसक दुनिया के हर कोने में हैं। शाहरुख खान 30 साल से ज्यादा समय से इंडस्ट्री में हैं। वह अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने गुड लुक्स और रोमांटिक अंदाज से भी दर्शकों का दिल जीत लेते हैं।  उनके बंगले मन्नत पर उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दूर-दूर से आते हैं। एक्टर के फैंस ने सोशल मीडिया पर अपने फैन पेज बना रखे हैं। 


लेकिन हाल ही में पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच ने शाहरुख खान को लेकर ऐसा विवादित बयान दिया, जो उनके फैंस को पसंद नहीं आया। रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर ने 'हद कार्डी' शो में शाहरुख खान की एक्टिंग स्किल्स और उनके लुक्स पर कमेंट किया था, जिससे किंग खान के फैंस नाराज हो गए।  महनूर बलोच ने एक इंटरव्यू में कहा, ''शाहरुख खान को एक्टिंग नहीं आती, उनके बारे में मेरी यही राय है। वह एक बहुत अच्छे बिजनेसमैन हैं और अपनी मार्केटिंग करना जानते हैं। 


संभव है कि उनके प्रशंसक मेरी इस बात से सहमत न हों और यह ठीक भी है। उनका व्यक्तित्व अच्छा है, खुद की मार्केटिंग करना जानते हैं। वहाँ कई अच्छे अभिनेता हैं जो सफल नहीं हैं"। पाकिस्तानी एक्ट्रेस महनूर बलोच यहीं शांत नहीं हुईं। उन्होंने किंग खान के लुक्स पर भी अपनी राय दी। एक्ट्रेस ने कहा, 'शाहरुख खान की पर्सनैलिटी अच्छी है, लेकिन अगर आप उन्हें ब्यूटी पैरामीटर के हिसाब से देखेंगे कि कौन हैंडसम है, तो वह इसमें फिट नहीं बैठते।


उनका व्यक्तित्व और आभामंडल इतना मजबूत है कि वे अच्छे दिखते हैं। उनके पास एक और, लेकिन बहुत सुंदर लोग हैं जिनकी कोई आभा नहीं है, इसलिए लोग उन पर ध्यान भी नहीं देते हैं। महनूर बलोच का शाहरुख खान पर दिया गया यह विवादित बयान किंग खान के फैन्स को पसंद नहीं आया, जिसके चलते पाकिस्तानी एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल होना पड़ा।