×

Oscar 2023 में ये ब्रिटिश अभिनेता बनवा बैठे अपना ही मज़ाक Model Ashley ने लिया इंटरव्यू फिर हुआ कुछ ऐसा

 

ऑस्कर में जहां भारत की कई फिल्मों ने परचम लहराया है। वहीं कुछ पल ऐसे भी हैं जो लोगों को पसंद नहीं आ रहे हैं। इस लिस्ट में एक नाम है ब्रिटिश एक्टर ह्यूग ग्रांट का। जिन्होंने रेड कार्पेट पर अपने इंटरव्यू से लोगों की खूब आलोचना भी सुनी।


दरअसल, 2023 ऑस्कर के रेड कार्पेट पर मॉडल एशले ग्राहम के साथ ह्यूग ग्रांट का इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि दोनों के बीच बातचीत की शुरुआत बेहद सामान्य सवालों से हुई। ग्राहम के सवालों से ब्रिटिश अभिनेता बहुत उत्साहित या प्रभावित नहीं दिखे, इसलिए उन्होंने अपनी स्पष्ट और स्पष्ट प्रतिक्रिया दी। लेकिन, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को उनका यह अंदाज पसंद नहीं आ रहा है।