×

Jennifer Lopez की मच अवेटेड फिल्म Atlas का धमाकेदार ट्रेलर हुआ लॉन्च, जानिए कब और कहां होगी रिलीज़ 

 

साल 2024 की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'एटलस' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। एक्शन फिल्मों के शौकीन दर्शकों के बीच इस फिल्म को लेकर पहले से ही काफी उत्साह है। 'एटलस' का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है। इस फिल्म में जेनिफर लोपेज पहली बार रोबोट से लड़ाई करती नजर आएंगी. आइए अब आपको बताते हैं कि 'एटलस' के ट्रेलर में और क्या-क्या चीजें देखने को मिली हैं।


जेनिफर लोपेज दुनिया को बचाएंगी
जेनिफर लोपेज हॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस हैं. संगीत के अलावा उन्होंने हॉलीवुड में अभिनय के क्षेत्र में भी अपनी पहचान बनाई है। जेनिफर ने पहले भी कई फिल्मों में काम किया है, लेकिन इस बार वह बिल्कुल अलग अवतार में नजर आने वाली हैं। जेनिफर पहली बार किसी फिल्म में दुनिया को बचाती नजर आएंगी। दुनियाभर में जेनिफर के फैंस उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।


जेनिफर 'एटलस' में डेटा विश्लेषक बनीं
'एटलस' के ट्रेलर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह एक साइंस फिक्शन फिल्म होगी। ट्रेलर की शुरुआत जेनिफर से होती है, जो फिल्म में 'एटलस शेफर्ड' का किरदार निभा रही हैं। एटलस को कृत्रिम बुद्धिमत्ता से नफरत है। वह नहीं चाहती कि दुनिया किसी ऐसी चीज के नियंत्रण में आये जिससे पृथ्वी को खतरा हो।

<a href=https://youtube.com/embed/Jokpt_LJpbw?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Jokpt_LJpbw/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="ATLAS | Official Trailer | Netflix" width="695">
इस दिन रिलीज होगी 'एटलस'

निर्देशक ब्रैड पेटन ने फिल्म 'एटलस' का निर्देशन किया है। ऐसा कम ही देखने को मिलता है कि दुनिया को बचाने की जिम्मेदारी किसी महिला किरदार के कंधों पर हो, लेकिन ब्रैड पेटन ने 'एटलस' में यह कमाल कर दिखाया है। इस फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही काफी उत्साह है. यह फिल्म 24 मई को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।