×

इस विदेशी एक्ट्रेस के के बच्चे ने गर्भ में की अजीबो गरीब हरकत,देखकर हैरान हुए लोग

 

हॉलीवुड एक्ट्रेस हिलेरी स्वैंक और उनके पति फिलिप श्नाइडर अपने जुड़वा बच्चों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसी साल 16 अप्रैल को वह जुड़वा बच्चों को जन्म दे सकती हैं। हालांकि हिलेरी ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी एक फोटो शेयर की है, जो इस समय चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल, इस फोटो में हिलेरी का बच्चा गर्भ के अंदर अपना बाइसेप्स दिखाते हुए नजर आ रहा है।


फिल्मों के अलावा 2 बार ऑस्कर अवॉर्ड जीत चुकीं हॉलीवुड एक्ट्रेस फिलिप श्नाइडर सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, इंस्टाग्राम पर उनके 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जिनके लिए वह अक्सर अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। इस समय वह अपने प्रेग्नेंसी फेज से गुजर रही हैं और अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। इसी बीच हिलेरी ने अपने अल्ट्रासाउंड की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उनका बच्चा पेट के अंदर अपने बाइसेप्स दिखा रहा है। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि बेबी ए अपने अल्ट्रासाउंड पर कैमरे के लिए फ्लेक्स कर रही है।


हिलेरी स्वांक के बच्चे की अल्ट्रासाउंड फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और इस फोटो को 87 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं। बता दें कि 48 साल की हिलेरी स्वैंक ने 2018 में फिलिप श्नाइडर से शादी की थी। उन्होंने अक्टूबर 2022 में अपनी प्रेग्नेंसी का खुलासा किया था और वह अप्रैल में अपने बच्चे को जन्म देने वाली हैं। बता दें कि हिलेरी स्वांक ने 2005 में मिलियन डॉलर बेबी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता था। इससे पहले वह साल 2000 में बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी जीत चुकी हैं।

सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें। एनडीटीवी इस जानकारी के लिए जिम्मेदारी का दावा नहीं करता है।