×

Priyanka Chopra के इतने सालों के करियर में पहली बार हुआ ऐसा, सुनाया Oops Moment से जुड़ा शॉकिंग किस्सा

 

स्टाइलिश ड्रेस कई बार एक्ट्रेसेस के लिए मुसीबत बनते देखे गए हैं। कपड़ों और हाई हील्स की वजह से सेलेब्रिटीज भी Oops मोमेंट का शिकार होते देखे जाते हैं, जिसे सोशल मीडिया पर खूब चटकारे लेकर दिखाया जाता है, लेकिन सेलेब्रिटीज के लिए यह किसी सदमे से कम नहीं है। वहीं एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भी ऐसी ही शर्मिंदगी का शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने बताया कि कैसे वे रेड कार्पेट पर गिरी थीं लेकिन उसके बाद जो हुआ वह उनके 23 साल के करियर का अजूबा है, प्रियंका ने पैपराजी से जुड़ा एक चौंकाने वाला किस्सा शेयर किया है।


दरअसल, प्रियंका चोपड़ा कुछ समय पहले स्टाइलिश ड्रेस और हाई हील्स पहनकर अपनी फिल्म 'लव अगेन' के एक प्रमोशनल इवेंट में पहुंची थीं। वह रेड कार्पेट पर चल रही थीं कि अचानक उनका पैर फिसल गया और वह सबके सामने गिर गईं, लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि इस ऊप्स मोमेंट से जुड़ी न तो कोई तस्वीर वायरल हुई और न ही कोई वीडियो। इस घटना के बारे में बताते हुए खुद प्रियंका भी हैरान हैं।


प्रियंका ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह घटना के बाद हर दिन सोशल मीडिया चेक करती थीं और उन्हें यकीन था कि कोई न कोई उनके ऊप्स मोमेंट को शेयर करेगा लेकिन ऐसा नहीं हुआ। प्रियंका बताती हैं कि जब वह गिरी तो इवेंट में मौजूद सभी पैपराजी ने अपने कैमरे बंद कर दिए और उन्होंने अपने 23 साल के करियर में ऐसा कभी नहीं देखा था। पपराजी ने उन्हें फिर से खड़े होने का वक्त दिया और 5 लोगों ने मिलकर उन्हें संभाला और फिर वो पोज दे पाईं।


प्रियंका बताती हैं कि इस घटना के बाद वह काफी डरी हुई थीं क्योंकि ऐसी घटनाओं की तस्वीरें छिपी नहीं रहतीं। प्रियंका इस ताज्जुब से आज भी हैरान हैं कि पैपराजी ने उन्हें सम्मान देते हुए ऐसी तस्वीरें लीक नहीं होने दीं। आपको बता दें कि बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा इन दिनों काफी व्यस्त हैं। अमेजन प्राइम की वेब सीरीज 'सिटाडेल' के अलावा उनकी एक फिल्म 'लव अगेन' भी रिलीज होने वाली है। प्रियंका अपनी फिल्म के प्रमोशन में जमकर मेहनत कर रही हैं।