×

कोरोना पॉजिटिव हुए दिशा पाटनी के पिता ,उनके साथ 2 और अधिकारी भी आ गए कोरोना की चपेट में

बॉलीवुड की सेंसेशनल ब्यूटी और हर दिल में बसने वाली दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी जो की उत्तर प्रदेश पावर डिपार्टमेंट के विजिलेंस यूनिट में काम करते है, इसी डिपार्टमेंट के 3 अफसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिसमे दिशा पाटनी के पिता भी शामिल है | आपको बता दे की दिशा के पिता
 

बॉलीवुड की सेंसेशनल ब्यूटी और हर दिल में बसने वाली दिशा पाटनी के पिता जगदीश पाटनी जो की उत्तर प्रदेश पावर डिपार्टमेंट के विजिलेंस यूनिट में काम करते है, इसी डिपार्टमेंट के 3 अफसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए है जिसमे दिशा पाटनी के पिता भी शामिल है | आपको बता दे की दिशा के पिता जगदीश पाटनी उत्तर प्रदेश के पावर डिपार्टमेंट में डिप्टी एसपी है | वे अन्य अफसरों के साथ मिलकर ट्रान्सफर्मर स्कैम की जांच कर रहे थे | उनके और 2  और अधिकारियों के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी अडिशनल सीएमओ अशोक कुमार ने दी है |

जाहिर है दिशा थोड़ी परेशान भी होगी  ऐसे में दिशा के फैंस भी दुआ करेंगे की उनके पिता जल्द ही सेहतमंद हो जायेंगे | अगर बात करे दिशा पाटनी की तो मलंग के बाद बागी 3 में अंतिम बार नज़र आई थी | अगर दिशा की करियर की बात करे तो बहुत काम लोग जानते होंगे की दिशा ने सबसे पहले तेलुगु फिल्म में काम किया था उसके उन्हें बॉलीवुड में एंट्री मिली और फिल्म एम एस धोनी से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया |

 

आपको ये भी बता दे की दिशा अब सलमान खान की अगली फिम राधे में नज़र आएँगी | दिशा फिल्मो के साथ साथ अपने फिटनेस और फोटोज की वजह से हर वक़्त चर्चा में बनी रहती है | खबर ये भी है की दिशा की  बॉन्डिंग टाइगर श्रॉफ की माँ और बहन के साथ काफी अच्छी है हालांकि इन दोनों ने अपने रिलेशनशिप के बारे कभी कुछ नहीं कहा है मगर दोनों आम तौर पे साथ देखे जाते रहते है |

इन सब  अलावा दिशा अपने सेंसेशनल फोटोज से सोशल मीडिया पे छायी रहती है