×

अपने नए गाने में इस भोजपुरी स्टार ने दिखाया अपना शर्टलेस अवतार,गाना 200 मिलियन व्यूज के पार 

 

खेसारी लाल यादव अपने दर्शकों के लिए एक से एक सुपरहिट गाना लाकर यूट्यूब पर धमाल मचाते नजर आ रहे हैं. 2022 में भी खेसारी लाल यादव के गानों को खूब प्यार मिला है। खेसारी लाल यादव अपनी फिल्मों और गानों में अपनी मस्कुलर बॉडी को खूब फ्लॉन्ट करते नजर आते हैं। खेसारी लाल यादव का एक पुराना गाना सोशल मीडिया पर वायरल होता नजर आ रहा है। स्विमिंग पूल में अपनी फिटनेस का जलवा दिखा रहे खेसारी लाल यादव के इस गाने का टाइटल 'बस कर पगली' रखा गया है।


खेसारी लाल यादव का ये वीडियो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। एक तरफ खेसारी लाल यादव के शर्टलेस लुक की चर्चा हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ इस गाने में खेसारी लाल यादव काफी परेशान नजर आ रहे हैं। परेशानी की वजह क्या है ये तो वीडियो देखने के बाद ही पता चलेगा। 


आपने इस वीडियो में देखा होगा कि कैसे एक लड़की खेसारी लाल यादव को टॉर्चर करती नजर आ रही है। खेसारी लाल यादव का यह गाना AS RK नाम के यूट्यूब चैनल पर साल 2021 में रिलीज हुआ था। इस गाने को शिल्पी राज ने खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर गाया है। ये गाना इंटरनेट पर इतना वायरल हुआ कि इसने 20 करोड़ व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया। इस गाने में खेसारी लाल यादव को परेशान करने वाली एक्ट्रेस का नाम मेघा शाह है।


खेसारी लाल यादव के इस वीडियो को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. इस गाने के बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं। इस गाने का म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। इस गाने को आर प्रिंस ने डायरेक्ट किया है। इस गाने को आप हंगामा, विंक म्यूजिक, जियो सावन जैसे तमाम म्यूजिक ऐप्स पर जाकर सुन सकते हैं।