×

Sidhu Moose Wala की मौत के इतने दिनों बाद रिलीज़ हुआ एक और नया गाना, लॉन्च होते ही Youtube पर मचाया धमाल 

 

सिद्धू मूसेवाला के निधन के बाद उनका सातवां गाना रिलीज हो गया है। गाना रिलीज होते ही फैन्स के बीच खूब शेयर किया गया। इस गाने को सिद्धू मूसेवाला के करीबी दोस्त सनी माल्टन के यूट्यूब अकाउंट से रिलीज किया गया है। गाने में सिद्धू के कुछ विजुअल भी नजर आ रहे हैं।


सिद्धू-माल्टन की जोड़ी पहले भी हिट रही है
दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला का नया गाना '410' रिलीज हो गया है। गाने ने एक बार फिर फैंस के बीच उनकी यादें ताजा कर दी हैं। इससे पहले भी सनी माल्टन सिधू मूसेवाला के साथ 'लेवल्स', 'नेवर फोल्ड', 'जस्ट लिसन' जैसे गानों में काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि 29 मई 2022 को सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

<a href=https://youtube.com/embed/F9gq_0HXoRI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/F9gq_0HXoRI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="410 (OFFICIAL VIDEO) SIDHU MOOSE WALA | SUNNY MALTON" width="1128">
'410' उनकी मृत्यु के बाद रिलीज़ हुआ उनका 7वां गाना है। आर्टिकल लिखे जाने तक गाने को 50 लाख से ज्यादा व्यूज और 6.7 लाख लाइक्स मिल चुके थे। वीडियो का शीर्षक '410' है। कैप्शन के एक हिस्से में लिखा है, "हमारे एकमात्र भाई, सिद्धू मूसेवाला को धन्यवाद।