×

शादी के बाद पत्नी को छोड़कर इस महिला को गुलाल लगाते नजर आए Arvind Akela Kallu, वायरल हुआ गाना

 

अरविंद अकेला कल्लू की शादी पिछले दिनों भोजपुरी इंडस्ट्री में चर्चा का विषय बन गई थी। अरविंद अकेला कल्लू की शादी की तस्वीरें और वीडियो अभी भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। लेकिन आज हम आपके लिए अरविंद अकेला की शादी के बाद का खूबसूरत नजारा लेकर आए हैं। शादी के बाद अरविंद अकेला कल्लू की यह पहली होली होने जा रही है। 


ऐसे में अरविंद अकेला कल्लू भी होली मनाते नजर आए हैं, लेकिन इस होली में अरविंद अकेला कल्लू अपनी भाभी पर नहीं बल्कि अपनी पत्नी पर रंग बरसाते नजर आ रहे हैं।अपनी भाभी के पीछे भागता अरविंद अकेला कल्लू उसे गुलाल के रंग में रंगने की पूरी कोशिश कर रहा है। दरअसल, हाल ही में अरविंद अकेला कल्लू का नया होली गाना रिलीज हुआ है। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने को दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने का टाइटल 'पिया जी के रंगल देहिया' रखा गया है। 


अरविंद अकेला कल्लू का गाना शाहरुख म्यूजिक नाम के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। महज 4 दिनों में इस गाने ने 576 हजार व्यूज बटोर लिए हैं और दर्शकों को अपनी धुन पर नचा रहा है। इस गाने में अरविंद अकेला कल्लू के साथ मशहूर सिंगर शिल्पी राज की भी सुरीली आवाज सुनाई दे रही है। अरविंद अकेला कल्लू और शिल्पी राज ने साथ में कई सुपरहिट गाने दिए हैं। ऐसे में उनके इस गाने को भी दर्शकों ने खूब पसंद किया है।

  <a href=https://youtube.com/embed/zae0WttjNPM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/zae0WttjNPM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#VIDEO | Arvind Akela Kallu | Piyaji Ke Rangal Dehiya - पियाजी के रंगल देहिया | Zoya Khan |Holi Song" width="560">
अरविंद अकेला कल्लू के इस गाने में जोया खान ने उनके साथ होली का जलवा बिखेरा। रिलीज के साथ ही अरविंद अकेला कल्लू का ये गाना सुपर डुपर हिट हो गया है। इस गाने के बोल प्रभु विष्णुपुरी ने लिखे हैं। संगीत साजन मिश्रा ने दिया है। होली के त्योहार में अब एक महीने से ज्यादा का वक्त है, लेकिन भोजपुरी स्टार्स एक महीने पहले से ही होली की दीवानगी में नजर आ रहे हैं। आए दिन होली पर बने कई गाने सोशल मीडिया पर वायरल होते नजर आ रहे हैं। ये गाने भी ट्रेंडिंग लिस्ट का हिस्सा बन रहे हैं।