×

बादशाह व फाजिलपुरिया हरियाणवी ट्रैक संग आने को तैयार

रैप स्टार बादशाह ने गायक फाजिलपुरिया के साथ एक नया हरियाणवी गीत बनाया है जो गुरुवार को लॉन्च होगा। गीत का टाइटल ‘हरियाणा रोडवेज’ है। इससे पहले दोनों ने साथ में 2016 के सुपरहिट ‘चुल’ में काम किया था। बादशाह ने कहा, “यह एक हरियाणवी गीत है, लेकिन हिंदी भाषी भी समझेंगे। गीत बहुत ही
 

रैप स्टार बादशाह ने गायक फाजिलपुरिया के साथ एक नया हरियाणवी गीत बनाया है जो गुरुवार को लॉन्च होगा। गीत का टाइटल ‘हरियाणा रोडवेज’ है। इससे पहले दोनों ने साथ में 2016 के सुपरहिट ‘चुल’ में काम किया था।

बादशाह ने कहा, “यह एक हरियाणवी गीत है, लेकिन हिंदी भाषी भी समझेंगे। गीत बहुत ही देसी स्टाइल में है। श्रोताओं ने अब तक प्यार की बौछार की है और मेरे प्रयोगों को अपनाया है और मुझे उम्मीद है कि वे फाजिलपुरिया का आनंद लेंगे। इनके साथ काम करने अच्छा अनुभव मिला है। वह बहुत प्रतिभाशाली हैं। मैं श्रोताओं की प्रतिक्रिया के लिए उत्सुक हूं।”

यह गीत बादशाह ने कंपोज किया है और परफार्म किया है। इसे बादशाह और फाजिलपुरिया ने गाया है।

इस महीने की शुरुआत में बादशाह ने अपने हिट ट्रैक ‘गेंदा फूल’ का पहाड़ी संस्करण में लॉन्च किया था, जबकि मई में इसी गाने का गुजराती संस्करण लॉन्च किया गया था।

न्यूज स्त्रोत आईएएनएस