×

'बाघ का करेजा' लेकर दुश्मनों की खटिया खड़ी करने आये Bhaiyya Ji, मनोज बाजपेयी की फिल्म का पहला गाना हुआ रिलीज़ 

 

मनोज बाजपेयी 'द फैमिली मैन', 'सत्या', 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' जैसी कई फिल्मों में नजर आए और अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता। मनोज बाजपेयी ने पिछले 30 सालों से इतने दमदार रोल निभाए हैं कि लोग उनकी एक्टिंग के फैन हो गए हैं. अब हाल ही में मनोज बाजपेयी की नई फिल्म का ऐलान हुआ है, जिसका नाम 'भैया जी' है। इस फिल्म के जरिए मनोज बतौर निर्माता अपनी नई पारी शुरू करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म का टीजर भी रिलीज हुआ है, जिसमें एक्टर ने अपने अंदाज से लोगों का दिल जीत लिया. अब हाल ही में इस फिल्म का नया गाना रिलीज हुआ है। 


गाना कैसा है?
'भैया जी' के गाने बाघ का करेजा में मनोज बाजपेयी का रौद्र रूप देखने को मिलता है. गाने में वह जबरदस्त एक्शन करते भी नजर आ रहे हैं। इससे साफ पता चलता है कि 'भैयाजी' में मनोज एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। 'भैयाजी' का ये गाना बेहद शानदार है। मनोज बाजपेयी का ये अंदाज पहले कभी नहीं देखा गया। आलम ये है कि 'भैयाजी' का ये गाना सोशल मीडिया पर आते ही चर्चा का विषय बन गया है। लोग इसे खूब पसंद कर रहे हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/FwKDTtGO7FU?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/FwKDTtGO7FU/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Baagh Ka Kareja (Song) | Manoj Bajpayee | Manoj Tiwari, Dr Sagar, Aditya Dev | Bhaiyya Ji | 24th May" width="695">
आपको बता दें कि 'भैया जी' के इस गाने को मशहूर गायक मनोज तिवारी ने अपनी मधुर आवाज में गाया है. वहीं इस गाने के बोल डॉ. सागर ने लिखे हैं। आपको बता दें कि इस फिल्म को विनोद भोनुशाली और समीक्षा शैला ओसवाल ला रहे हैं। फिल्म का निर्देशन अपूर्व सिंह कार्की ने किया है। इससे पहले उन्होंने मनोज की ही शानदार फिल्म 'एक बंदा काफी है' को प्रोड्यूस किया था। यह फिल्म 24 मई 2024 को रिलीज होगी।