×

सोनू निगम के साथ विवादों के बीच ट्रोल हुई दिव्या खोसला कुमार, लोगों ने ऐसे लिए मजे

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सोनू निगम ने बीते दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री को माफिया बताते हुए कई खुलासे किए थे। इतना ही नही सोनू निगम ने टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी इस दौरान निशाना साधा था। उन्होंने इसके लिए एक वीडियो जारी किया था जिसके बाद कई बड़ी हस्तियां उनके समर्थन में आ
 

बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार सोनू निगम ने बीते दिनों म्यूजिक इंडस्ट्री को माफिया बताते हुए कई खुलासे किए थे। इतना ही नही सोनू निगम ने टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी इस दौरान निशाना साधा था। उन्होंने इसके लिए एक वीडियो जारी किया था जिसके बाद कई बड़ी हस्तियां उनके समर्थन में आ गई थीं। सोनू के आरोपों पर पलटवार करते भूषण कुमार की पत्नी दिव्या खोसला कुमार ने भी एक वीडियो जारी किया था।

इस वीडियो में दिव्या कुमार खोसला ने सोनू निगम को लेकर कई हैरान कर देने वाली बातें कही थी। इस वीडियो में दिव्या खोसला कुमार ने सोनू निगम को लेकर कहा था कि सोनू निगम दिल्ली की रामलीला में पांच रुपये में गाना गाते थे, टी सीरीज ने ही उन्हें मौका दिया था। वह कहती है कि आज वही सोनू हमें एहसान जता रहे हैं। वही अब दिव्या के इस वीडियो की वजह से लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है।

जहां एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि, ‘भगवत गीता को वीडियो में शामिल करने से आप सही नहीं बन जाएंगी, वैसे भी आपको सभी से माफी मांगनी चाहिए क्योंकि ‘याद पिया की आने लगी’ में फाल्गुनी पाठक की आवाज ज्यादा सुरीली थी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि,  ‘दीदी आप कितना ड्रामा करती हैं, शेरू की ओवर एक्टिंग के 50 रुपये कट।

View this post on Instagram

I think she forgot to open her comments. Let's help her in that.

A post shared by Sonu Nigam (@sonunigamofficial) on Jun 24, 2020 at 11:25am PDT

सोनू निगम पर दिव्या खोसला कुमार की वीडियो देखकर लोगों का रिएक्शन कुछ ऐसा था- कचरा कचरा कचरा, कांप काहे रही हो। उन्होंने कहा कि थोड़ा रेस्ट कर लीजिए वरना रेस्ट इन पीस हो जाएंगे, मुझे अभी तक नहीं पता कैसे करेंगे, पर करेंगे सर, करना ही होगा। यूजर यही ही नही रूके उन्होंने आगे कहा कि अपने इस छोटे से मस्तिष्क को इतनी दूर तक सोचने का कष्ट मत दो, अरे मोरी मैय्या, जे का देख लओ, लगता है कच्चा खिलाड़ी है।