×

रिलीज़ हुआ Khesari Lal Yadav का नया म्यूजिक वीडियो, निशाने पर भोजपुरी दर्शक और, सहारा डबल मीनिंग संवादों का

 

भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव फिल्मों के साथ-साथ अपने म्यूजिक वीडियो की शूटिंग में भी काफी व्यस्त हैं. हर महीने उनका कोई न कोई म्यूजिक वीडियो रिलीज होता है। खेसारी लाल यादव का नया म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' बुधवार को रिलीज हो गया है। म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' एक चुलबुला और मस्ती भरा गाना है। 


वीडियो में हीरोइन हीरो पर कटाक्ष करती है और कहती है 'टुकुर टुकुर बाबू का देखता बता, खिली समन पर आंख सेकत बता'। नायक कहता है कि 'मतलब अखियां फोडली का'। हीरोइन कहती हैं, 'तो तोड़ दो।' म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' में हीरोइन को ढाबा चलाते दिखाया गया है। ढाबा सेट होता है और हीरो कहता है, 'ये मुनिया तोहर ढाबा के मुरब्बा में मिठाई बा'। अभिनेता-गायक खेसारी लाल यादव ने शिल्पी राज के साथ म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' में गाना गाया है और इस गाने के म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव अभिनेत्री दिव्या रल्हन के साथ नजर आए हैं। 


म्यूजिक वीडियो में खेसारी लाल यादव और दिव्या रहलान की केमिस्ट्री सिजलिंग है। इस गाने को अखिलेश कश्यप ने लिखा है और म्यूजिक आर्य शर्मा ने दिया है। हालांकि, कोरियोग्राफर जपनीत ने खेसारी लाल यादव और दिव्या रहमान के डांस स्टेप्स को बेहद सिंपल तरीके से शूट किया है।म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' के बारे में बात करते हुए खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'जीवन में कड़वाहट की जगह मिठास बांटनी चाहिए, चाहे वह मुरब्बा हो या व्यवहार। 

<a href=https://youtube.com/embed/Urbb8H6wAY0?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/Urbb8H6wAY0/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#Video | Murabba | #Khesari Lal Yadav | #Shilpi Raj | #Divya Ralhan | मुरब्बा | #Bhojpuri Gaana" width="669">
मेरी हमेशा से यही कोशिश रही है कि अपने फैन्स के बीच एक मिठास घोलूं। मैं चाहता हूं कि हमारे प्रशंसक गाने सुनकर अपना तनाव भूल जाएं। म्यूजिक वीडियो 'मुरब्बा' में थोड़ी शरारतें और मस्ती है और जिंदगी को खुशहाल तरीके से जीने की प्रेरणा भी है। खेसारी लाल यादव कहते हैं, यह म्यूजिक वीडियो मेरे सभी प्रशंसकों को समर्पित है। हमारा हमेशा से प्रयास रहा है कि हम अपने प्रशंसकों को ध्यान में रखते हुए गाने बनाएं ताकि उन्हें भरपूर मनोरंजन मिले।