×

Pravesh Lal Yadav का ये दर्दभरा गान जमकर हो रहा वायरल,बीच रोड पर नशे में धुत चलाई बाइक

 

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। सोशल मीडिया पर जिस तेजी से इन सितारों का दबदबा बढ़ने लगा है, उसी तेजी से इन्हें लेकर खबरें भी बनने लगी हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें निरहुआ के छोटे भाई प्रवेश लाल यादव नशे में बाइक चलाते हुए आम्रपाली दुबे की यादों में डूबे नजर आ रहे हैं। ऐसे में बता दें कि प्रवेश लाल यादव का ये वीडियो उनके लेटेस्ट एल्बम का है जो हाल ही में रिलीज हुआ है। 


इस वीडियो एल्बम का टाइटल 'अब कैसा जीना' रखा गया है। प्रवेश लाल यादव का ये गाना उनकी फिल्म साजन का है। इस दर्दनाक प्रेम कहानी में प्रवेश लाल यादव पूरी तरह से टूट चुके हैं। बुलेट पर सवार प्रवेश लाल यादव सिर्फ और सिर्फ आम्रपाली दुबे को याद करते नजर आ रहे हैं। प्रवेश लाल यादव के कमरे में आम्रपाली की खूबसूरत तस्वीरें लटकी नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों को देखकर प्रवेश लाल यादव काफी अकेला महसूस कर रहे हैं। 


प्रवेश लाल यादव के इस दर्द भरे गाने को निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज किया गया है। 24 घंटे से भी कम समय में इस गाने को 72000 से ज्यादा बार सुना जा चुका है। इस गाने को प्रणव सिंह ने गाया है। इस गाने का म्यूजिक साजन मिश्रा ने दिया है। इस गाने के बोल विमल सिंह ने लिखे हैं। प्रवेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भी अक्सर सिने पर्दे पर देखने को मिलती है, लेकिन आम्रपाली दुबे के प्यार में जिस तरह प्रवेश लाल यादव नशे में धुत्त नजर आ रहे हैं, उससे उनके फैन्स काफी इमोशनल हो रहे है। 

<a href=https://youtube.com/embed/-sYBpWeyw1E?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/-sYBpWeyw1E/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="#Video | Ab Kaisa Jeena - अब कैसा जीना | Saajan | #Pravesh Lal Yadav | #Aamrapali Dubey | Movie Song" width="560">
पैर लटकाकर जाम पी रहे प्रवेश लाल यादव का बुरा हाल है। इस वीडियो में एक वक्त लंबी दाढ़ी वाले प्रवेश लाल यादव का लुक भी नजर आ रहा है। उन्हें न दिन का होश है और न रात का, वह सपनों में आम्रपाली दुबे के साथ बिताए हसीन पलों को याद करते नजर आते हैं।