×

देशभक्ति का जज्बा जगाएंगी साउथ की ये लाजवाब फिल्में, आंखों से छलक जाएंगे आंसू

 

26 जनवरी को देश अपना 74वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है. इस राष्ट्रीय पर्व को लोग न केवल झंडा फहराकर और देशभक्ति के गीत गाकर मनाते हैं, बल्कि कुछ ऐसी फिल्में भी हैं जो दिल में देशभक्ति की लौ जलाती हैं। आज हम बॉलीवुड की नहीं बल्कि दक्षिण भारत की कुछ ऐसी ही फिल्मों की बात कर रहे हैं जिन्हें आप इस 26 जनवरी को देख सकते हैं। साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और महेश बाबू जैसे कलाकारों की ये फिल्में आपको भी देशभक्ति के जज्बे से भर देंगी।


थुपक्की
अक्षय कुमार और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर बॉलीवुड फिल्म हॉलीडे इसी फिल्म का हिंदी रीमेक है। थलपति विजय और काजल अग्रवाल स्टारर इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक आर्मी ऑफिसर अपने गुप्त मिशन का पालन करते हुए एक आतंकवादी को पकड़ने के लिए अपने ही लोगों की जान की भी परवाह नहीं करता है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।


ना पेरू सूर्या, ना इलू इंडिया
इस फिल्म में 'पुष्पा' स्टार अल्लू अर्जुन सूर्या नाम के एक आर्मी ऑफिसर के रोल में हैं। अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म में एक गुस्सैल व्यक्ति की भूमिका निभाई है, लेकिन यह व्यक्ति अपने गुस्से पर नियंत्रण रखता है और अपने देश की सीमा की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य को बखूबी निभाता है। इस फिल्म को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर देख सकते हैं।


सई रा नरसिम्हा रेड्डी 
अमिताभ बच्चन, चिरंजीवी और नयनतारा स्टारर यह फिल्म एक भूले-बिसरे हीरो की कहानी पर आधारित है। फिल्म में अंग्रेजों के जमाने की कहानी दिखाई गई है। देशभक्ति की भावना जगाने वाली इस फिल्म में नायक अपनी मातृभूमि को सुरक्षित रखने के लिए अंग्रेजों से लड़ता है। आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।


श्रीमंथुडु 
इस फिल्म में आपको बॉलीवुड फिल्म स्वदेश जैसी ही कहानी देखने को मिलेगी। साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू फिल्म में शहर की लग्जरी लाइफ छोड़कर गांव जाकर जरूरतमंद लोगों के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। फिल्म में हमारे देश के ग्रामीण क्षेत्रों के महत्व को दिखाया गया है और एक सामाजिक संदेश भी दिया गया है। इस जबरदस्त फिल्म को जी5 पर देखा जा सकता है।


महात्मा
महात्मा गांधी के विचार कैसे एक गुंडे को एक अच्छा इंसान बनाते हैं और फिर वह अपने देशवासियों के हित में काम करता है, यह इस फिल्म में दिखाया गया है। श्रीकांत फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं।