×

Karthikeya 3 की रिलीज़ डेट से उठा पर्दा, इतने करोड़ हो सकता है फिल्म का बजट 

 

साल 2022 की सबसे सफल फिल्मों में से एक कार्तिकेय 2 अभी भी हाइप में है। यह पहली फिल्म थी जिसका ट्रेलर इस्कॉन मंदिर से लॉन्च किया गया था। फैंटेसी एक्शन, एडवेंचर फिल्म कार्तिकेय 2 को जनता का भरपूर प्यार मिला। इसी के साथ अब मेकर्स ने इसका तीसरा पार्ट यानी कार्तिकेय 3 बनाने का फैसला किया है।


कार्तिकेय 2 ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर बंपर कलेक्शन किया बल्कि ओटीटी में भी इतिहास रचा। कार्तिकेय 2 जनता से सीधा संपर्क बनाता है क्योंकि यह श्री कृष्ण की नगरी द्वारिका से जुड़ा है। फिल्म में समुद्र में डूबने वाली द्वारका की कहानी इस फिल्म में बताई गई है। कम बजट के बावजूद अच्छे वीएफएक्स इस फिल्म को बेहतरीन बनाते हैं।


इस फिल्म का बजट महज 15 करोड़ था और मेकर्स 30-35 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद भी कर रहे थे, लेकिन उन्हें उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन मिला। कार्तिकेय 2 ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। और ब्लॉक बस्टर फिल्म बन गई।


इस फिल्म का बजट महज 15 करोड़ था और मेकर्स 30-35 करोड़ के कलेक्शन की उम्मीद भी कर रहे थे, लेकिन उन्हें उम्मीद से ज्यादा कलेक्शन मिला। कार्तिकेय 2 ने 120 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की। और ब्लॉक बस्टर फिल्म बन गई। इस फिल्म की शूटिंग साल 2023 के आखिरी महीने से शुरू होगी, जो साल 2024 में रिलीज होगी।