×

अभिनव को Akshara की असलियत बताएगा Abhimanyu,अक्षु को लगेगा 440 वोल्ट का झटका

 

टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों खूब मसाला देखा जा रहा है. कहानी अक्षरा, अभिमन्यु और अभिनव के इर्द-गिर्द घूमती है। सीरियल में अब तक देखा गया है कि अक्षरा और अभिमन्यु आमने-सामने आ चुके हैं। लेकिन अभि जल्द से जल्द कसौली छोड़ने की कोशिश करता है और इसके लिए वह अगली सुबह होटल से निकल जाता है। लेकिन कहानी में एक बड़ा मोड़ आने वाला है, जिसके बाद दोनों एक बार फिर आमने-सामने आएंगे। इतना ही नहीं अपकमिंग एपिसोड में अक्षरा-अभि झूठ बोलते नजर आएंगे। आइए हम आपको बताते हैं कि क्या है ये रिश्ता क्या कहलाता है, आने वाले एपिसोड में क्या होगा।


ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखा जाएगा कि अभिमन्यु कसौली से शिमला नहीं जा पा रहा है। इसी बीच उसकी एक बार फिर अभिनव से मुलाकात होती है और इधर अभिनव अभिमन्यु को अपने साथ एक शादी में ले आता है। इस बीच, नीलम की मां अभि से शादी में शामिल होने के लिए कहती है, जिसे अभिमन्यु ठुकरा नहीं पाता है।


सीरियल की कहानी में आगे अभिनव अभिमन्यु को पहाड़ी स्टाइल में तैयार करते हैं, जिसके बाद दोनों के कपड़े एक जैसे हो जाते हैं। एक पल के लिए दोनों को देखकर अभीर भी हैरान रह जाता है। इस बीच, जब अभिमन्यु बाहर आता है, तो अक्षरा उसे अभिनव समझकर डांटने लगती है। दोनों के बीच एक पर्दा है। अक्षरा कहती है कि वह अभिमन्यु के जीवन में नहीं रहना चाहती। अभि यह सुनकर बहुत आहत होता है और वहां से चला जाता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में एक बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। सीरियल में अभिनव और अभिमन्यु रात में साथ में कुछ वक्त बिताते नजर आएंगे। इस दौरान दोनों कुछ शराब भी पीते हैं, जिसके चलते दोनों नशे में धुत होकर एक-दूसरे से अक्षरा की बातें करते हैं। इस बीच, अभिमन्यु अभिनव को अक्षरा के बारे में सच्चाई बताएगा। हालांकि इसी दौरान अक्षरा भी वहां पहुंच जाती हैं और ये सब सुनकर चौंक जाती हैं।