×

Akshara झेलेगी पैनिक अटैक का दर्द,देख अंदर तक हिल जाएगा Abhimanyu 

 

स्टार प्लस का हिट टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में इन दिनों काफी इमोशनल ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा सीरियल में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं। दोनों अक्षरा और अभिमन्यु के किरदार में नजर आ रहे हैं। सीरियल के पिछले एपिसोड में देखा गया था कि अभिमन्यु और अक्षरा एक शादी में साथ हैं लेकिन दोनों वहां अजनबियों की तरह रह रहे हैं. इस बीच अभिनव सभी का दिल धड़का रहे हैं। लेकिन कहानी में अभी जबरदस्त ट्विस्ट आना बाकी है। आइए आपको बताते हैं ये रिश्ता क्या कहलाता है के आने वाले एपिसोड में क्या होगा।


ये रिश्ता क्या कहलाता है में अक्षरा पैनिक अटैक से पीड़ित हैं, जिसका इलाज अभिमन्यु ने किया था। सीरियल के आने वाले एपिसोड में देखा जाएगा कि अक्षरा को एक बार फिर पैनिक अटैक आ जाता है, जिससे अभिमन्यु बहुत परेशान हो जाता है और अक्षु से गाने के लिए कहता है लेकिन वह नहीं मानती। इसलिए वह पानी लेने के लिए दौड़ता है। तब तक अभीर वहां पहुंचता है और वह अपनी मां के लिए एक गाना गाता है, जिससे अक्षरा की हालत में सुधार होता है। यह देखकर अभिमन्यु भी थोड़ा शांत हो जाता है।


सीरियल में अभिनव लंबे समय से अक्षरा से अपने दिल की बात कहने की कोशिश कर रहे हैं और आने वाले एपिसोड में वो कामयाब हो जाएंगे। लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट होगा। कहानी में आगे देखा जाएगा कि शादी में सभी अभिनव से उनकी और अक्षरा की लव स्टोरी के बारे में पूछेंगे। फिर वह सबको कहानी सुनाता। अभिनव कहेगा कि उसने सबसे पहले अक्षरा की आवाज सुनी, जिसके बाद उसने एक दिन अक्षु को प्रपोज किया और फिर अभीर भी उसी तरह उसकी जिंदगी में आ गया। हालाँकि, अभिनव सभी को एक झूठी कहानी सुनाता है, जिस पर सभी विश्वास करते हैं लेकिन अक्षरा उठकर चली जाती है। दूसरी ओर अभिमन्यु भी परेशान हो जाता है।

ये रिश्ता क्या कहलाता है में देखने को मिलेगा कि नाराज अक्षरा अभिमन्यु पर भी जमकर बरसेंगी। वह अभि को उस अक्षरा से दूर रहने के लिए कहेगी जिसे उसने अपनी जिंदगी से निकाल दिया था। हालांकि, अगले ही दिन अभिनव का एक बुरा एक्सीडेंट होगा, जिसके लिए वह अभिमन्यु को बुलाएगी। अब अभि अक्षु की मदद के लिए आएगा या नहीं। यह देखने वाली बात है।