×

दुपट्टा ओढ़ इस भोजपुरी स्टार ने Kapil Sharma Show में लगाये ज़ोरदार ठुमके 

 

भोजपुरी सिनेमा के जाने माने अभिनेता खेसारी लाल यादव अपने शानदार गानों के लिए मशहूर हैं। खेसारी आज ग्लोबल स्टार बन चुके हैं। वह अपने शानदार डांस और एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। अब खेसारी लाल ने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने डांस के मामले में बड़ी-बड़ी हीरोइनों को छुट्टी दे दी है। खेसारी ने सिर पर दुपट्टा बांधकर जब कमर हिलाई तो फैंस झूमने को मजबूर हो गए। 


इस वीडियो में खेसारी ने सिर पर नीली चुनरी पहन रखी है और लड़की की ड्रेस में अपने डांस मूव्स से पार्टी में तहलका मचा दिया है। खेसारी की इस जबरदस्त परफॉर्मेंस को देखकर कॉमेडियन कपिल शर्मा भी हैरान रह गए। दरअसल, यह वीडियो द कपिल शर्मा शो का है। इस शो में भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भी जा चुके हैं। 


उनके साथ दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे भी शो में पहुंचे। जब कपिल शर्मा ने खेसारी को अपने ही गाने पर परफॉर्म करने के लिए कहा तो खेसारी ने सबका दिल जीत लिया। खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी गाने सुतला तनी कोरा में पर जमकर धमाल मचाया और डांस मूव्स किए। कपिल के शो में खेसारी के डांस पर फैन्स झूमने लगे और खुद कपिल शर्मा भी मस्ती करते नजर आए। 


आपको बता दें कि ये वीडियो पुराना है, जिसे खेसारी लाल ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस भोजपुरी गाने में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी ने शानदार परफॉर्मेंस दी है। फैंस को दोनों की केमिस्ट्री काफी पसंद आई थी। इस वीडियो पर जमकर रील भी बनाई गई है। खेसारी जल्द ही भोजपुरी फिल्म संघर्ष 2 में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ एक्ट्रेस मेघाश्री नजर आएंगी।