×

सड़कों पर दर दर भटकता नज़र आएगा Abhi,कायरव की कड़वी बातें सुन टूटेगा अक्षरा का दिल

 

ये रिश्ता क्या कहलाता है एक हिट टीवी सीरियल है, जो लगभग 14 सालों से दर्शकों का मनोरंजन कर रहा है। इस सीरियल में मेकर्स ने समय-समय पर कई बड़े बदलाव किए। स्टार कास्ट तक भी बदली। लेकिन मेकर्स के हर ट्विस्ट ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। सीरियल की कहानी में प्रणाली राठौड़ और हर्षद चोपड़ा मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अक्षरा और अभिमन्यु बनकर दोनों ही कलाकारों ने सीरियल में आग लगा दी। इन दिनों कहानी में अक्षरा और अभिमन्यु का इमोशनल ट्रैक चल रहा है। दोनों छह साल बाद कसौली में मिले और अब अभि उदयपुर लौट आया है। लेकिन आगे की कहानी में एक और बड़ा ट्विस्ट आने वाला है। अभिमन्यु का बुरा हाल उदयपुर में देखने को मिलेगा।


ये रिश्ता क्या कहलाता है में जब अभिमन्यु अक्षरा से माफी मांगता है तो अक्षु उसे माफ करने से मना कर देती है और इसी वजह से अभि अब काफी परेशान हो जाता है। सीरियल में आगे देखा जाएगा कि जब अभि घर पहुंचता है तो रूही उसे अक्षरा का भजन सुनाती है जिससे वह काफी इमोशनल हो जाता है और घर में बिना किसी से मिले बाहर चला जाता है। इसके बाद अभिमन्यु अपने दुख में दर-दर भटकता है और फिर एक समय वह नीचे भी गिर जाता है। यहां आसपास के लोग उसकी देखरेख करते हैं। दूसरी ओर, घर पर मंजरी और आरोही दोनों ही अभिमन्यु के लिए चिंतित हो रही हैं।


कहानी में सिर्फ इमोशनल सीन ही दिखाए जाएंगे। ये रिश्ता क्या कहलाता है में जब अभिमन्यु सड़क पर पड़ा होता है तो वहां मौजूद लोग उसके फोन से घर बुलाते हैं, लेकिन फोन अभि के जूनियर को बजता है, जिसके बाद जूनियर भी तुरंत अभिमन्यु को लेने पहुंच जाता है। यहां अभि की ऐसी हालत देखकर वह खुद हैरान रह जाता है। दूसरी ओर, कसौली में अक्षरा के घर पर हर कोई अभिमन्यु के बारे में ही बात करता है। सबसे पहले नीलम अम्मा सबसे पूछती हैं कि डॉक्टर जी घर पहुंचे हैं या नहीं। अक्षु इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देती। फिर अभीर भी अभिनव से वही स्वेटर पहनने की जिद करता है जो अभिमन्यु लेकर आया है।

हालांकि, अक्षु ऐसा नहीं होने देती। इसी बीच अक्षरा को पता चलता है कि कायरव को बिजनेस में सफलता मिल गई है, जिसके बाद वह उसे कॉल करती है लेकिन कैरव कॉल काट देता है। इसके बाद अक्षु अपने बड़े पापा से बात करती है। इस बीच, बड़े पापा फोन को स्पीकर पर रखकर अक्षरा को कायरव की बात सुनाने की कोशिश करते हैं, लेकिन कैरव गुस्सा हो जाता है और अक्षरा को फोन पर बताता है कि आप जिस लाइन से संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं, वह सालों पहले बंद हो गई थी। यह खत्म हो गया है कृपया दूसरों को परेशान न करें। कायरव से ऐसे शब्द सुनकर अक्षरा का दिल टूट जाता है।