×

TV इंडस्ट्री को लगा एक और झटका, मशहूर एक्टर Nitesh Pandey का कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ निधन 

 

अनुपमा में रूपाली गांगुली की दोस्त देविका के पति का किरदार निभाने वाले नीतीश पांडे का निधन हो गया है। 23 मई की रात कार्डियक अरेस्ट से उनका निधन हो गया। अभिनेता 51 वर्ष के थे। वह अब हमारे बीच नहीं हैं। उनके जाने से हर कोई शोक में डूबा हुआ है। इससे पहले 'साराभाई वर्सेज साराभाई' एक्ट्रेस वैभवी उपाध्याय के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई थी और अब नितेश पांडे के जाने से भी लोगों को झटका लगा है।


लेखक सिद्धार्थ नागर ने खबर की पुष्टि की। इसकी जानकारी उन्होंने सबसे पहले फेसबुक पर पोस्ट कर दी। और बाद में उन्होंने नवभारत टाइम्स के पत्रकार संजय मिश्रा से खास बातचीत की। उन्होंने कहा कि यह खबर सच है। वह एक कार्यक्रम से लौट रहे थे जब उन्हें नीतेश पांडे के निधन की खबर मिली। उन्होंने बताया कि नितेश शूटिंग के सिलसिले में इगतपुर गए थे। वहां रात करीब डेढ़ बजे उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। हालांकि शव कब लाया जाएगा और अंतिम संस्कार कब किया जाएगा, इस बारे में उन्हें ज्यादा जानकारी नहीं है।


नितेश पांडे का जन्म 17 जनवरी 1973 को हुआ था। उन्होंने फिल्मों और टीवी की दुनिया में काम किया है। वह काफी लोकप्रिय रहे हैं। फिल्म 'ओम शांति ओम' में वे शाहरुख खान के असिस्टेंट के रोल में नजर आए थे। वहीं दिशा परमार और नकुल मेहता स्टारर शो 'प्यार का दर्द है मीठा मीठा प्यार प्यार' में भी उन्हें अहम भूमिका में देखा गया था। बात करें नितेश पांडे की पर्सनल लाइफ की तो उन्होंने अश्विनी कालस्कर से शादी की है। साल 1998 में दोनों ने सात फेरे लिए लेकिन बाद में साल 2002 में दोनों अलग हो गए। इसके बाद उन्होंने अर्पिता पांडे से शादी की जो टीवी एक्ट्रेस हैं।


नितेश पांडे ने टीवी की दुनिया में साल 1995 से काम करना शुरू किया था। उन्होंने 'तेजस', 'साया', 'मंजिलें अपनी अपनी', 'जस्टजू', 'हम लड़कियां', 'सुनैना', 'कुछ तो' जैसी फिल्मों में काम किया है। लोग कहेंगे', 'एक रिश्ता पार्टनरशिप का', 'महाराजा की जय हो', 'हीरो-गायब मोड ऑन' करने के साथ ही वह 'अनुपमा' में धीरज कपूर के रोल में नजर आए थे। इसके अलावा उन्होंने 'बधाई दो', 'मदारी', 'दबंग 2' जैसी फिल्मों में भी काम किया।