×

आसिम रियाज़ पे हुआ हमला ,फैंस का कहना है की इस मामले की होनी चाहिए जांच

बिग बॉस शो के 13 सीजन से शानदार और जबरदस्त पहचान बनाने वाले मॉडल और एक्टर आसीम रियाज़ को एक बाइकसवार ने टक्कर मार दी है जिससे उन्हें काफी चोट भी आयी है | आसिम ने वीडियो शेयर कर के अपने चोट के बारे में जानकारी दी है | इस वीडियो में देखा जा
 

 

बिग बॉस शो के 13 सीजन से शानदार और जबरदस्त पहचान बनाने वाले मॉडल और एक्टर आसीम रियाज़ को एक बाइकसवार ने टक्कर मार दी है जिससे उन्हें   काफी चोट भी आयी है | आसिम ने वीडियो  शेयर कर के अपने चोट के बारे में जानकारी दी है | इस वीडियो में देखा जा सकता है की उनके बाएं घुटने ,बाएं कंधे और दाये पैर में काफी चोटे आयी है | उन्होंने वीडियो के  जरिये अपने फैंस  को बताया की जब वे साइकिलिंग कर रहे थे उसी वक़्त पीछे से किसी बाइकसवार ने उन्हें टक्कर मार दी है | उन्होंने आगे ये भी कहा की सब ठीक है वो हार नई माने है | हालांकि अभी तक हमलावरों के बारे कोई जानकारी नहीं मिल पाई है |

जैसे ही आसिम ने अपने चोट के बारे में सोशल मीडिया पे बताया उसके तुरंत बाद ही वो सोशल मीडिया पे ट्रेंड करने लगे उसके बाद तो उनके फैंस उनके लिए दुआएं करने लगे | दूसरी तरफ आसिम के कुछ फैंस काफी हैरान है इस घटना से और  कुछ फैंस को तो ये भी लगता है की आसिम को इस घटना के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज करानी चाहिए | वहीँ दूसरी तरफ सोशल मीडिया पे कुछ लोग इस मामले को सिर्फ पब्लिसिटी स्टंट बता रहे ,इसी बात पे उनके फैंस भड़क गए और उन्होंने मुहतोड़ जवाब दिया और कहा की आसिम को कोई पब्लिसिटी स्टंट करने की  कोई जरुरत नहीं है वे पहले से टी सीरीज के  सिंह के साथ काम कर रहे है |

वैसे गौर करने की बात ये है की अभी पिछले ही महीने आसिम की बहुत करीबी दोस्त हिमांशी खुराना की कार पे भी हमला किया गया था | बता दे की उस वक़्त हिमांशी चंडीगढ़ में शूटिंग कर रही थी ,उसी वक़्त किसी ने उनके कार के टायर को पंचर कर दिया था | इस बात पे हिमांशी काफी नाराज़ हो गयी थी उन्होंने कहा था ये सब कर के उनके हेटर्स उन्हें काम करने से नहीं रोक सकते |

 

आपको बता दे की आसिम और हिमांशी की वीडियो एल्बम 10 अगस्त को रिलीज़ की जायेगी |